Delhi Air Pollution: दिल्ली में इन Ola, Uber कैब्स की एंट्री हुई बंद

दिल्ली सरकार ने इस बारे में कोई लिखित आदेश नहीं जारी किया है और ना ही फिलहाल इस बात की जानकारी दी गई है कि इस नियम को कब से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 नवंबर 2023 21:56 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में अन्य राज्यों में रजिस्टर्ड ऐप-बेस्ड कैब्स की एंट्री पर रोक
  • यहां Ola और Uber करती हैं ऑपरेट
  • UP और HR नंबर की कैब्स को नहीं मिलेगी एंट्री
Delhi Air Pollution: बढ़ते वायु प्रदूषण ने दिल्ली वालों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। राजधानी में हर दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आसमान चढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में तो AQI 750 के पास पहुंच चुका है। बता दें कि सांस लेने लायक स्वच्छ हवा का AQI लेवल 50 से नीचे बताया जाता है। दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। आए दिन नए नियम बनाए जा रहे हैं। अब, आम आदमी पार्टी (AAP) ने 13  से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन फॉर्मूला (Delhi Odd-Even Formula) लागू करने का फैसला लिया है और साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, दिल्ली ने अन्य राज्यों में रजिस्टर्ड ऐप-बेस्ड कैब, यानी Ola और Uber की एंट्री पर भी बैन लगा दिया है।

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई घोषणाएं की, जिनमें से एक ऐप-बेस्ड कैब सर्विस की दिल्ली में एंट्री बैन की घोषणा थी। जो कैब्स दिल्ली में रजिस्टर्ड नहीं होंगी, उन्हें दिल्ली में अब एंट्री नहीं मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश (UP) और हरियाणा (HR) प्रदेश में रजिस्टर्ड कैब्स भी ऑपरेट होती हैं। नए फैसले के बाद दिल्ली में केवल DL रजिस्टर्ड कैब्स को ही एंट्री मिलेगी। 
 

हालांकि, दिल्ली सरकार ने इस बारे में कोई लिखित आदेश नहीं जारी किया है और ना ही फिलहाल इस बात की जानकारी दी गई है कि इस नियम को कब से लागू किया जाएगा।

अपनी बैठक में राय ने कहा कि सरकार शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में ऑड-ईवन को लेकर स्टडी रिपोर्ट पेश करने वाली है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अंतिम फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा। गोपाल राय ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाली ऐप आधारित टैक्सी पर रोक लगाने के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को कहा गया है।
Advertisement

उन्होंने अपने बयान में कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने ऑरेंज स्टिकर वाली डीजल गाड़ियों BS 3 और BS 4 गाड़ियों को लेकर कहा था, उसकी भी डिटेल हमने मांगी है। ऑड-ईवन को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को पूरी जानकारी देंगे। उसके बाद फैसला होगा कि 13 तारीख से ऑड-ईवन को लागू किया जाएगा या नहीं।"
Advertisement

इसके अलावा, बताया गया है कि गुरुवार तक स्मॉग टावर को फुल कैपेसिटी में चलाया जाएगा। ओपन बर्निंग को रोकने के लिए 611 टीमें भी बनाई गई हैं।" 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  4. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  5. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  6. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  7. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  8. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  9. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  10. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.