आ गया FASTag Annual Pass, तीन हजार रुपये में, 1 साल तक चलेगा, लेकिन ये है कंडीशन...

FASTag Pass: निजी वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर आ रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2025 14:23 IST
ख़ास बातें
  • FASTag Pass की कीमत 3,000 रुपये होगी, जिसमें 1 साल की वैधता होगी।
  • FASTag Pass सिर्फ नॉन-कमर्शियल प्राइवेट वाहनों पर लागू होगा।
  • FASTag Pass 200 यात्राओं तक के लिए वैध होगा।

FASTag हाइवे पर परेशानी मुक्त यात्रा प्रदान करता है।

Photo Credit: NPCI

FASTag Pass: निजी वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर आ रही है। अगर आप अक्सर हाइवे पर वाहन चलाते हैं तो अब आपको बार-बार टोल पर भुगतान करने के झंझट से छुटकारा मिलने जा रहा है। इसके सा-साथ आपकी जेब पर होने वाला खर्च भी कम होने वाला है। दरअसल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने आज ऐलान किया है कि वह नेशनल हाइवे पर आसान यात्रा के लिए फास्टैग का वार्षिक पास पेश करने वाले हैं। आइए FASTag के वार्षिक पास के बारे में विस्तार से जानते हैं कि इसमें कितनी वैधता मिलेगी, यह किन वाहनों पर लागू होगा और 1 साल में कितनी बार यात्रा कर पाएंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर घोषणा करते हुए कहा कि परेशानी फ्री नेशनल हाईवे यात्रा के लिए एक अहम कदम उठाया जा रहा है, जिसमें 3,000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग वार्षिक पास पेश कर रहे हैं जो कि 15 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगा। नया FASTag पास नॉन-कमर्शियल प्राइवेट वाहनों जैसे कि कार, जीप और वैन के लिए लागू होगा।
1 साल के लिए FASTag पास की कीमत 3,000 रुपये होगी, जिसमें एक्टिवेशन की तारीख से एक साल तक या 200 यात्राओं तक के लिए (जो भी पहले होता है ) वैध होगा।
FASTag वार्षिक पास का यह नया सिस्टम यूजर्स को पूरे साल के लिए एक ही ट्रांजेक्शन से टोल भुगतान को आसान बनाने में मदद करेगा। यह पॉलिसी छोटी दूरी की यात्रा के दौरान बार बार टोल चुकाने पर लंबे समय से चली आ रही लोगों की परेशानी को भी दूर करेगी। इस पास का उद्देश्य टोल संबंधी शिकायतों को कम करना है, खासतौर पर 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजा के पास रहने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा।


कैसे मिलेगा FASTag Pass?


FASTag Pass को राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च से पहले एक्टिवेशन और रिन्यूअल के लिए एक अलग लिंक एक्टिव किया जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.