New Year Eve: 2023 के जश्न से देर रात घर लौटते समय कैब यूजर्स इन बातों का रखें ध्यान

नए साल का जश्न मनाने के बाद देर रात में लौटते वक्त आप कैब लें तो अपनी लाइव लोकेशन को अपने परिवार के सदस्यों और अपने करीबी दोस्तों के साथ शेयर करें।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2022 18:34 IST
ख़ास बातें
  • नए साल 2023 के आगमन में अब कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है।
  • टैक्सी और कैब इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
  • राइड शुरू होने के बाद उसका स्टेटस देखते रहें।

कुछ बातों का ध्यान रखते हुए आप अपने नए साल के जश्न को बिना किसी चिंता के मना सकते हैं। 

नए साल 2023 के आगमन में अब कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। ऐसे में बहुत से लोग होंगे जो नए साल के स्वागत का जश्न मनाने के लिए कहीं न कहीं किसी पार्टी या सेलिब्रेशन साइट पर जा रहे होंगे। लेकिन जश्न खत्म होने के बाद कई बार ऐसा होता है कि रात में वापस लौटते समय कुछ परेशानी आ सकती है। जिन लोगों के पास अपना प्राइवेट व्हीकल नहीं है वो कैब या टैक्सी के माध्यम से रात में घर लौटकर आते हैं। ऐसे में आपको रात में टैक्सी और कैब इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, हम आपको इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी यहां बताने जा रहे हैं। 

अपनी लोकेशन करें शेयर
नए साल का जश्न मनाने के बाद देर रात में लौटते वक्त आप कैब लें तो अपनी लाइव लोकेशन को अपने परिवार के सदस्यों और अपने करीबी दोस्तों के साथ शेयर करें। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपके परिवार को आपके लोकेशन स्टेटस का पता रहेगा। किसी परेशानी या समस्या की स्थिति में वह जान पाएंगे कि उस वक्त आप कहां पर हैं। 

कैब का नम्बर और रजिस्ट्रेशन नम्बर करें शेयर
Advertisement
आप उस गाड़ी का नम्बर और उसका रजिस्ट्रेशन नम्बर भी अपने करीबियों को शेयर कर सकते हैं। इससे आपकी अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित होती है। 

अपने राइड का स्टेटस करें चेक
Advertisement
अगर आप देर रात को नए साल के जश्न की पार्टी से कैब में लौट रहे हैं तो कुछ और बातों का ध्यान रखें। आप राइड शुरू होने के बाद उसका स्टेटस देखते रहें। अगर कैब ड्राइवर आपके राइड रूट में कुछ बदलाव करता है तो उसके बारे में अलर्ट रहें। कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां इस तरह के अलर्ट यूजर के पास भेजती हैं जिससे उनको राइड स्टेटस में बदलाव की जानकारी मिलती रहती है। 

इमरजेंसी नम्बर का करें इस्तेमाल
Advertisement
देर रात में घर लौटते समय अगर आप किसी तरह की मुसीबत में पड़ जाते हैं तो इमरजेंसी नम्बर को अपने साथ फोन में सेव रखें। किसी भी अनहोनी के होने का अंदेशा लगे तो तुरंत इन नम्बरों पर फोन कर पुलिस आदि की सहायता लें। 

इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए आप अपने नए साल के जश्न को बिना किसी चिंता के मना सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.