NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा

NEET UG 2026 री-एग्जाम का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जून 2026 13:39 IST
ख़ास बातें
  • री-एग्जाम के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों की खबर आ रही है।
  • बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन, गहरी तलाशी, और कई तरह की जांच से गुजरना होगा।
  • 20 लाख से ज़्यादा छात्रों के इस री-टेस्ट में शामिल होने की उम्मीद।

NEET UG टेस्ट के चलते Telegram पर बैन 22 जून तक लागू रहेगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 21 जून 2026 को NEET UG 2026 का री-एग्जाम यानी दोबारा परीक्षा आयोजित कर रही है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो 3 मई को हुई पिछली परीक्षा के रद्द होने से प्रभावित हुए थे। देश भर में 20 लाख से ज़्यादा छात्रों के इस री-टेस्ट में शामिल होने की उम्मीद है। नीट का री-एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगा। 

NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों की खबर आ रही है। इसके लिए परीक्षार्थियों को बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन, गहरी तलाशी, और कई तरह की जांच से गुजरना होगा। परीक्षा में बैठने के लिए कैंडिडेट के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है जिसे neet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षार्थी लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEET UG 2026 री-एग्जाम का समय
NEET UG 2026 री-एग्जाम का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होने वाला है। टेस्टिंग एजेंसी ने इस बार परीक्षार्थियों को अतिरिक्त 15 मिनट का समय दिया है। तय समय से पहले कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। दोपहर 1.30 बजे से परीक्षा केंद्र के गेट बंद हो चुके होंगे। 

Telegram पर लगाए गए बैन को दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी रखा है। इस मामले में केंद्र सरकार को राहत मिली है। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि सरकार के पास इस तरह के कदम उठाने का पूरा अधिकार है जिससे एग्जाम की सुरक्षा सुनिश्चित होती हो। शुक्रवार को नीट (NEET UG) री-एग्जाम से ठीक पहले हाईकोर्ट ने टेलीग्राम की याचिका को खारिज कर दिया। 

Telegram पर बैन बरकरार
Telegram पर बैन 22 जून तक लागू रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। जस्टिस तेजस करिया की सिंगल-जज बेंच ने टेलीग्राम की याचिका को खारिज कर दिया। टेलीग्राम ने सरकार द्वारा की गई कार्रवाई और बैठकों के रिकॉर्ड को 'एकतरफा और गलत' करार दिया था। टेलीग्राम ने तर्क दिया था कि पूरे प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाना असंवैधानिक है और यह अभिव्यक्ति की आजादी (freedom of speech) का उल्लंघन करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.