13 लाख से ज्यादा नौकरियां हैं इस सरकारी पोर्टल पर! ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, घर बैठे काम करने वाली नौकरियां भी!

पोर्टल पर लगभग 13 लाख से ज्यादा एक्टिव वैकेंसी हैं। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जून 2024 09:24 IST
ख़ास बातें
  • इस पोर्टल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में लॉन्च किया था।
  • इस पोर्टल को लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट मिनिस्ट्री चलाती है।
  • NCS पर 53 तरह की इंडस्ट्रीज में 3600 से ज्यादा करियर ऑप्शन दिए गए हैं।

NCS पोर्टल पर आप बिना किसी चार्ज के अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Photo Credit: NCS

अगर आप भारत में रहते हैं और किसी जॉब की तलाश में हैं तो नेशनल करियर सर्विसेज (NCS) आपकी तलाश पूरी कर सकता है। पोर्टल पर कई तरह की जॉब लिस्टेड हैं जिनमें Work From Home जॉब्स भी शामिल हैं। इस पोर्टल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में लॉन्च किया था। इस पर जॉब आवेदन के अलावा आप अपने स्किल्स को भी निखार सकते हैं। जिसके लिए यहां पर करियर काउंसलिंग, वोकेशनल गाइडेंस, स्किल डेवलपमेंट कोर्स की जानकारी, इंटर्नशिप जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं। इस पोर्टल को लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट मिनिस्ट्री चलाती है। रजिस्ट्रेशन का तरीका हम आपको बता रहे हैं। 

NCS पर 53 तरह की इंडस्ट्रीज में 3600 से ज्यादा करियर ऑप्शन दिए गए हैं। यह पोर्टल प्राइवेट और सरकारी, दोनों ही क्षेत्रों में आपके लिए जॉब ढूंढने में मदद करता है। यहां पर वर्क फ्रॉम होम जॉब्स भी लिस्ट की जाती हैं। NCS की वेबसाइट के अनुसार (via), यहां पर 26 लाख से ज्यादा एम्प्लॉयर लिस्टेड हैं। पोर्टल पर लगभग 13 लाख से ज्यादा एक्टिव वैकेंसी हैं। 

इस पोर्टल पर आप बिना किसी चार्ज के अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिसके लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जा सकता है। या फिर कुछ निर्धारित सेंटर भी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर को जॉब नोटिफिकेशन, करियर काउंसलिंग, जॉब फेयर और अन्य नौकरी संबंधित जानकारियां समय-समय पर मिलती रहती हैं। 
 

NCS पोर्टल पर रजिस्टर करने का आसान तरीका

  • इसके लिए आपको पोर्टल पर जाकर अपनी एक प्रोफाइल बनानी होगी। 
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप पोर्टल पर पहुंच सकते हैं- www.ncs.gov.in
  • यहां पर पेज पर राइट साइड में आपको login का ऑप्शन दिखाई देगा। अगर पहली बार विजिट कर रहे हैं तो Sign Up पर क्लिक करें। और  अगर पहले से आपकी प्रोफाइल यहां बनी हुई है तो Sign In पर क्लिक करें। 
  • Sign Up पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको Register As ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां पर ड्रॉप डाउन मेन्यु में Jobseeker ऑप्शन को सिलेक्ट कर लें। 
  • अगले स्टेप में आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें पूछे गए जरूरी डिटेल्स भर दें, जिसमें आधार कार्ड नम्बर पूछा जाता है। या फिर अन्य कोई आईडी नम्बर जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि भी चुन सकते हैं। 
  • डिटेल चेक करने के बाद कैप्चा कोड भर दें और I agree to terms and conditions वाले चेकबॉक्स को टिक कर दें। उसके बाद Submit के बटन पर क्लिक कर दें। 
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक OTP आता है। रजिस्ट्रेशन को वैरीफाई करने के लिए इस ओटीपी को यहां भर दें। 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा हो जाता है और आपके पास नौकरी संबंधी सभी अपडेट्स यहां से आने शुरू हो जाएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NCS, ncs portal, Work From Home, Work From Anywhere, remote jobs

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  2. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  3. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  4. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  5. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  6. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  9. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  10. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.