72 घंटे काम करो! Infosys के फाउंडर नारायण मूर्ति के बयान ने फिर छेड़ दी ऑनलाइन बहस

नारायण मूर्ति ने इंटरव्यू में कहा कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए 72 घंटे का वर्क वीक जरूरी है। चीन के 996 रूल का हवाला देते ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2025 17:57 IST
ख़ास बातें
  • नारायण मूर्ति ने दोबारा उठाया 72 घंटे वर्क वीक मुद्दा
  • चीन के 996 मॉडल का उदाहरण देकर दी दलील
  • सोशल मीडिया पर बयान को लेकर भारी विरोध

Infosys के संस्थापक और इंडस्ट्री के दिग्गज एन आर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह वही पुराना लेकिन तगड़ा बयान, जिसमें सुझाया गया है कि भारतीय कर्मचारियों को 72 घंटे का वर्क वीक अपनाना चाहिए। मूर्ति ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में अपनी बात दोहराते हुए कहा कि चीन में मशहूर ‘996 रूल' यानी सुबह 9 से रात 9 बजे तक, हफ्ते में 6 दिन काम करने की प्रथा ने देश को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति, समाज या देश के विकास का रास्ता हमेशा कड़ी मेहनत से होकर ही गुजरता है।

अपने इंटरव्यू में मूर्ति ने साफ कहा कि लोग पहले “जिंदगी बनाएं, फिर वर्क-लाइफ बैलेंस की चिंता करें।” यह वही मुद्दा है जिस पर वे पिछले साल भी 70 घंटे के वर्क वीक की वकालत कर चुके थे। उस समय कई इंडस्ट्री लीडर्स ने उनका समर्थन किया था, जबकि बड़ी संख्या में लोग इससे असहमत भी थे।

Infosys के संस्थापक ने इंटरव्यू में बताया कि पिछले साल कैटामारन की सीनियर और मिड-लेवल टीम चीन गई थी और उन्होंने टियर 1, टियर 2 और टियर 3 शहरों में समय बिताया। वहां उन्होंने 996 कलचर को करीब से देखा, जो कुल मिलाकर 72 घंटे का वर्क वीक बनता है। उन्होंने कहा कि यह मॉडल चीन की प्रोडक्टिविटी और डेवलपमेंट में अहम रहा है।

इंटरव्यू में मूर्ति ने पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र भी किया और कहा कि प्रधानमंत्री करीब 100 घंटे हफ्ते में काम करते हैं, जो युवाओं के लिए एक उदाहरण है कि मेहनत और स्मार्ट वर्क कैसे अवसर पैदा कर सकता है, खासकर उनके लिए जो कम-भाग्यशाली बैकग्राउंड से आते हैं।

लेकिन मूर्ति के बयान पर अब प्रतिक्रिया आनी तेज हो गई है और ज्यादातर नकारात्मक हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि भारत की लेबर फोर्स पहले से ही अपनी क्षमता से कहीं ज्यादा काम कर रही है। लोगों ने देश के मेट्रो शहरों की खराब इंफ्रास्ट्रक्चर क्वालिटी, ट्रैफिक, प्रदूषण और लंबे कम्यूट टाइम को गिनाते हुए कहा कि ऐसे माहौल में 72 घंटे के वर्क वीक की मांग अव्यवहारिक है। 

Advertisement

सोशल मीडिया पर यह बहस फिर से जोर पकड़ चुकी है कि क्या भारत में विकास का रास्ता वास्तव में सिर्फ लंबी घंटों की मेहनत से होकर गुजरता है या फिर बेहतर कामकाज की व्यवस्था और क्वालिटी भी उतनी ही जरूरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.