सिंगल चार्ज में 115km चलने वाली Morfuns Eole X फोल्डिंग इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत

Eole X में 20 इंच साइज के टायर लगे हैं और रियर में रबर सस्पेंशन मिलता है, जिससे बाइक पर राइड काफी आरामदायक हो जाती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2022 13:30 IST
ख़ास बातें
  • यह 25km प्रति घंटे की स्पीड तक जा सकती है।
  • इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल में 350W की मोटर लगी है।
  • इसके डाइमेंशन 151 x 58 x 105cm हैं।

Morfuns Eole X की कीमत 1350 डॉलर (लगभग 1,06,583 रुपये) है।

Photo Credit: Indiegogo

Morfuns की ओर से Eole X फोल्डिंग इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की गई है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में 115 किलोमीटर की रेंज बताई गई है और यह 25km/h की स्पीड तक जा सकती है। बाइक में 350W की मोटर फिट की गई है जिसका वजन 19 किलोग्राम है। बाइक को 10 सेकेंड में फोल्ड किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसकी पहली शिपमेंट सितंबर में की जाएगी। बाइक में 20 इंच के टायर दिए गए हैं और रियर में रबर सस्पेंशन भी मिलता है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल में TFT डिस्प्ले भी दिया गया है। 
 

Morfuns Eole X price, availability

Morfuns Eole X की कीमत 1350 डॉलर (लगभग 1,06,583 रुपये) है। इसे Indiegogo के क्राउड फंडिंग कैम्पेन के माध्यम से लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार, ई-बाइक की शिपिंग सितंबर से शुरू हो जाएगी। 
 

Morfuns Eole X design, features

Morfuns Eole X एक फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमें कंपनी की ओर से 115 किलोमीटर की रेंज का दावा किया गया है। यह 25km प्रति घंटे की स्पीड तक जा सकती है। इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल में 350W की मोटर लगी है। बाइक का वजन 19kg है और इसे 10 सेकेंड के अंदर फोल्ड किया जा सकता है। इस वजह से बाइक को कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। 

Eole X का खास फीचर है कि इसमें एक एक्स्ट्रा बैटरी का सपोर्ट दिया गया है जिसके कारण इसकी रेंज 55Km तक बढ़ जाती है। एक्स्ट्रा बैटरी के साथ यह बाइक 170Km तक जा सकती है। इसमें एक पावर बटन भी दिया गया है जिससे इसे किसी भी समय पावर ऑफ किया जा सकता है। बाइक में 36V 10Ah LG बैटरी लगी है जिसे 5 घंटे के भीतर चार्ज किया जा सकता है।  

जैसा कि पहले बताया गया है, Eole X में 20 इंच साइज के टायर लगे हैं और रियर में रबर सस्पेंशन मिलता है, जिससे बाइक पर राइड काफी आरामदायक हो जाती है। इसके डाइमेंशन 151 x 58 x 105cm हैं। इसके अलावा बाइक में कुछ मॉडर्न फीचर्स जैसे LED TFT डिस्प्ले भी मिलता है। कम रोशनी में या रात के समय इसकी हेडलाइट अपने आप ही चालू हो जाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
  3. Realme P4R 5G vs Moto G37 Power vs Redmi 15 5G: कौन बेहतर?
  4. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  5. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  6. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  3. लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
  4. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  5. बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
  6. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  7. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  8. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  9. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  10. Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.