अमेज़न इंडिया से खरीदे गए मोबाइल पर अब नहीं मिलेंगे पैसे वापस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 फरवरी 2016 15:22 IST
ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से मोबाइल फ़ोन खरीदने वाले यूज़र के लिए अहम जानकारी सामने आई है। 7 फरवरी या उसके बाद से जिन मोबाइल फोन पर fulfilled by Amazon का टैग रहेगा, उन हैंडसेट के लिए यूज़र रीफंड नहीं हासिल कर पाएंगे। दरअसल, अमेज़न इंडिया ने 7 फरवरी को अपनी रिटर्न पॉलिसी में बदलाव किया। अब खरीददार अमेज़न की साइट से खरीदे मोबाइल को क्षितग्रस्त और खराब पर ही वापस कर पाएंगे। अमेज़न इंडिया की नई रिटर्न पॉलिसी यही कहती है।

अमेज़न इंडिया की नई रिटर्न पॉलिसी में लिखा है, जिन मोबाइल फोन को अमेज़न द्वारा सर्टिफाई किया गया है, उन्हें अब सिर्फ बदला जा सकता है। fulfilled by Amazon टैग वाले मोबाइल फोन पर अब पैसे वापस नहीं मिलेंगे।
Advertisement

अमेज़न ने कहा है, ''जिन यूज़र को ख़राब या क्षितग्रस्त मोबाइल फोन मिला है। उनके हैंडसेट को ख़रीदारी के 10 दिन के अंदर ही बदल दिया जाएगा।''

वैसे, कंपनी की पुरानी रिटर्न पॉलिसी कई अन्य कैटेगरी में जारी है। अब यूज़र 7 से 30 दिन के अंदर इन चुनिंदा कैटेगरी के सामानों को वापस कर सकते हैं। अमेज़न इंडिया ने उन कैटेगरी का भी ज़िक्र किया है जिन पर रिटर्न पॉलिसी लागू नहीं है।
Advertisement

मज़ेदार बात यह है कि अमेज़न इंडिया ने मोबाइल फोन के लिए अपनी रिटर्न पॉलिसी में बदलाव किया है। वहीं, फ्लिपकार्ट ने पिछले साल अक्टूबर महीने में नई रिटर्न पॉलिसी पेश की थी जिसके तहत यूज़र कोई भी सामान नहीं पसंद आने पर 10 दिन के अंदर लौटाकर उसकी कीमत पा सकते हैं। फैशन और बुक कैटेगरी के प्रोडक्ट को भी डिलिवरी के 30 दिन के अंदर लौटाना संभव है।
Advertisement

वहीं, स्नैपडील पर आप किसी सामान को पसंद नहीं आने पर नहीं लौटा सकते। हालांकि, क्षतिग्रस्त और खराब मोबाइल फोन को 7 दिन के अंदर लौटाया जाना संभव है।

ज्ञात हो कि अमेज़न इंडिया और अन्य ई-कॉमर्स साइट को गैजेट्स 360 के ई-शॉप के प्रतियोगियों के तौर पर देखा जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.