फुल चार्ज में 270 km चलने वाली Mini Cooper SE भारत में 2 घंटे में हुई सोल्ड आउट, जानें ऐसा क्या है खास

Mini India ने 29 अक्टूबर को भारत में 1 लाख रुपये भुगतान के साथ Mini Cooper SE इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू की थी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 17:45 IST
ख़ास बातें
  • Mini Cooper ने 29 अक्टूबर को शुरू की थी SE इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग
  • 2 घंटे में सभी 30 यूनिट्स बुक होने की दी जानकारी
  • सिंगल चार्ज में 270 किलोमीटर दौड़ सकती है ऑल-इलेक्ट्रिक Mini Cooper SE

Mini Cooper SE की बुकिंग 29 अक्टूबर को शुरू हुई थी

BMW के स्वामित्व वाली कंपनी Mini ने भारत में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक Mini Cooper SE कार को पेश किया था। 29 अक्टूबर को कंपनी ने इस कार की बुकिंग को पहली बार ओपन किया था, जिसके मात्र 2 घंटे के भीतर एसई की सभी 30 यूनिट्स बुक हो गई। कंपनी ने सोल्ड आउट होने की जानकारी सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए दी। बता दें कि वर्तमान में Mini Cooper SE इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। यह कार फुल चार्ज बैटरी पैक के साथ 270 किलोमीटर रेंज निकालने में सक्षम है।

Mini India ने 29 अक्टूबर को भारत में 1 लाख रुपये भुगतान के साथ Mini Cooper SE इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू की थी। बुकिंग खुलने के दो घंटे के भीरत कंपनी ने सभी 30 यूनिट्स बुक होने की घोषणा की। जैसा कि हमने बताया, कंपनी ने फिलहाल इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत की घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इस कार को 50 लाख रुपये के आसपास लॉन्च कर सकती है।
 

मिनी कूपर का दावा है कि SE ईवी सिंगल चार्ज में 270 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है। इसमें 32.6 kWh क्षमता का बैटरी पैक लगाया गया है। इसमें मौजूद पावट्रेन 184 hp की मैक्सीमम पावर और 270 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। यह ऑल-इलेक्ट्रिक थ्री-डोर कूपर महज 7.3 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

दिखने में भी कार खूबसूरत है और पारंपरिक मिनी कूपर डिज़ाइन शैली अपनाती है। कंपनी इसे चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराएगी, जिनमें मूनवॉक ग्रे, व्हाइट सिलवर, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक शामिल हैं। इसमें रनफ्लैट टायर्स के साथ 17-इंच के इलेक्ट्रिक पावर स्पोक व्हील मिलते हैं। अंदर 5-इंच का मल्टीफंग्शनल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलता है, जो कलर्ड है। इसके अलावा डैशबोर्ड के सेंटर में 8.8-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जो नेविगेशन, ऐप्पल कारप्ले आदि फीचर्स से लैस आता है। साउंड सिस्टम Harman Kardon द्वारा ट्यून्ड है।

वर्तमान में, भारत में कुल मिनी लाइनअप में चार अन्य कारें भी हैं, जिनमें Mini 3-Door Hatch, Mini Convertible, MiniJohn Cooper और देश में बनने वाली Mini Countryman शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  2. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  3. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  4. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  5. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  6. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  7. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  8. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  9. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  10. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.