Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला

29 अमेरिकी राज्यों द्वारा दायर एक अहम मुक़दमे को सुलझाने के लिए कंपनी ने 17.1 अरब डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जता दी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अगस्त 2026 11:45 IST
ख़ास बातें
  • Facebook और Instagram रात 12 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक बंद रहेंगे।
  • प्लेटफॉर्म्स पर 2 घंटे की डेली लिमिट भी रहेगी।
  • मुकदमे को सुलझाने के लिए कंपनी की 17.1 अरब डॉलर के भुगतान पर सहमति।

Meta ने आखिरकार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लिमिट लगाने का फैसला कर दिया है।

Photo Credit: Freepressjournal

सोशल मीडिया की लत से बच्चों को बचाने के लिए पिछले दिनों दुनिया के कई देशों में टेक दिग्गजों के खिलाफ मुकदमों की मुहिम सी छिड़ी हुई देखी गई। अब आखिरकार Facebook, Instagram की मालिक Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बंद करने का फैसला किया है! लेकिन यहां कोई स्थायी ताला नहीं लगेगा। Meta ने फैसला किया है कि Facebook और Instagram रात 12 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक बंद रहेंगे। इसी के साथ रात में और स्कूल के समय में नोटिफिकेशन भेजने कम किए जाएंगे। प्लेटफॉर्म्स पर 2 घंटे की डेली लिमिट भी रहेगी। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

Meta ने आखिरकार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लिमिट लगाने का फैसला कर दिया है। बुधवार को मेटा ने इस मामले को सुलझाने के लिए एक बड़ी रकम का भुगतान करने की भी हामी भर ली। 29 अमेरिकी राज्यों द्वारा दायर एक अहम मुकदमे को सुलझाने के लिए कंपनी ने 17.1 अरब डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जता दी। कंपनी पर आरोप था कि कंपनी उसने जानबूझकर Facebook और Instagram को इस तरह से बनाया था कि बच्चे इनकी लत का शिकार हो जाएं। Fortune के अनुसार, यह कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा सेटलमेंट है। साथ ही किसी मामले में एक टेक इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा भुगतान भी है।

Meta प्लेटफॉर्म्स में अब क्या होगा बदलाव
18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए Instagram और Facebook में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर रोजाना दो घंटे की डिफॉल्ट टाइम लिमिट (via) लगाई जाएगी। इस लिमिट को हटाने के लिए यूजर को माता-पिता की परमिशन लेनी होगी। वहीं, Instagram और Facebook को रात के समय अनिवार्य रूप से बंद करने की व्यवस्था भी जल्द ही मेटा की ओर से लागू की जाएगी। जिसके तहत रात 12 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक दोनों ही प्लेटफॉर्म्स किशोरों के लिए बंद रहेंगे। 

स्कूली बच्चों के लिए खासकर एक नियम बनाया गया है जिसमें सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक डिफॉल्ट रूप से नोटिफिकेशन म्यूट रहेंगे। इसमें सुरक्षा से जुड़े जरूरी अलर्ट प्राप्त होते रहेंगे। यूजर लगातार ऐप को इस्तेमाल करता है तो बीच बीच में ब्रेक रिमाइंडर भी दिया जाएगा। उम्र की सख्ती से जांच और वैरिफिकेशन होगी। इसके अलावा पहले से ज्यादा पेरेंटल कंट्रोल दिया जाएगा जो हर माता पिता के लिए आसान होगा। ऐसा कंटेंट प्लेटफॉर्म नहीं परोसा जाएगा जिससे बच्चों को नुकसान हो। अब देखना होगा कि दुनिया के अन्य देशों में भी इसी तरह के नियम आते हैं या फिर कोई और रास्ता निकाला जाएगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.