240 kmph की टॉप स्पीड वाली 2023 Mercedes-Benz GLC भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mercedes-Benz ने बुधवार को भारत में अपडेटेड GLC SUV को लॉन्च किया। इसमें दो मॉडल्स आते हैं, जिनमें Mercedes GLC 300 की कीमत 73.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि Mercedes GLC 220d की कीमत 74.5 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अगस्त 2023 22:25 IST
ख़ास बातें
  • Mercedes GLC 300 की कीमत 73.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • Mercedes GLC 220d की कीमत 74.5 लाख रुपये है
  • 2023 GLC मॉडल्स पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आते हैं

Mercedes GLC 300 की कीमत 73.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने बुधवार को भारत में अपडेटेड GLC SUV को लॉन्च किया। इसमें पिछले वर्जन की तुलना में कई बदलाव किए गए हैं। 2016 में GLC को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया था, जिसके बाद इसकी 2.6 मिलियन (26 लाख) से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। अपडेटेड GLC में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसका पेट्रोल इंजन 280hp और डीजल इंजन 220hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम है। नई SUV के इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं।

Mercedes-Benz ने बुधवार को भारत में अपडेटेड GLC SUV को लॉन्च किया। इसमें दो मॉडल्स आते हैं, जिनमें Mercedes GLC 300 की कीमत 73.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि Mercedes GLC 220d की कीमत 74.5 लाख रुपये है।
 

डिजाइन और स्टाइल के मामले में, 2023 मर्सिडीज-बेंज GLC में पिछले मॉडल की तुलना में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में अब ट्राई-स्टार लोगो के साथ एक बड़ी ग्रिल और नए LED हेडलैंप और LED DRLs दिखाई देते हैं। यहां तक कि कंपनी ने इसके आयामों में भी बड़ा बदलाव किया है। नए मॉडल की लंबाई 60mm बढ़ा दी गई है, जिससे व्हीलबेस 15mm बढ़ गया है। अपडेटेड GLC अब 4,716mm लंबी है और व्हीलबेस 2,888mm है। वहीं, पीछे की ओर नए LED टेललैंप्स और एक पावर्ड टेलगेट शामिल किया गया है और बम्पर को भी रिफ्रेश किया गया है।

इंटीरियर में भी कुछ बदलाव हैं। अपडेटेड मॉडल में 11.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 12.3 इंच का पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और लेटेस्ट NTG 7 इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। SUV में अब 360-डिग्री कैमरा है, जिसमें लाइव वीडियो फीड और सटीक टायर स्टेटस मिलता है। इसमें अब एक पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ADAS सूट भी शामिल किया गया है।

कार दो पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड मोटर के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन शामिल है। दोनों इंजन ब्रांड के 4MATIC सिस्टम के जरिए चारों व्हील्स को एक साथ पावर देने वाले 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। पेट्रोल इंजन की टॉप स्पीड 240 Kmph है, जबकि डीजल ऑप्शन में टॉप स्पीड 219 kmph तक जाती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  2. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  3. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  4. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  5. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.