घर के AC को बना दो एयर प्यूरीफायर, जेब ढीली करने की जरूरत ही नहीं, यहां जानें तरीका

मार्केट में आजकल AC मॉडल के हिसाब से HEPA फिल्टर आते हैं, जिन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। इन फिल्टर को AC के मौजूदा डस्ट फिल्टर से रिप्लेस करना होता है, जो इंडोर यूनिट में लगे होते हैं। ये फिल्टर अलग-अलग क्वालिटी में आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2025 12:25 IST
ख़ास बातें
  • इन एक्सटर्नल फिल्टर्स को इंडोर यूनिट के अंदर नहीं, बल्कि ऊपर रखना होता है
  • इससे एयरफ्लो प्रभावित नहीं होता है
  • PM2.5, PM10 के साथ ये वायरस और एलर्जन्स को खत्म करने का भी दावा करते हैं

Photo Credit: AIRTH

जैसे-जैसे बाहर का प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, घर के अंदर साफ हवा के लिए एयर प्यूरीफायर की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। हालांकि, एयर प्यूरीफायर भी एक सीमित जगह की हवा को साफ कर सकता है। आजकल कई एयर कंडीशनर (AC) में भी हवा को क्लीन करने का फीचर होता है। इसके लिए कंपनी AC के इंडोर यूनिट में एक HEPA फिल्टर लगाकर देती है। हालांकि इस फीचर के नाम पर AC को प्रीमियम कीमत पर बेचा जाता है। क्या आप जानते हैं कि आप इस फीचर के बिना आने वाले नॉर्मल AC को भी एयर फिल्टर की तरह यूज कर सकते हैं? यहां हम इसी बारे में विस्तार से बात करने वाले हैं और आपको बताने वाले हैं कि ऐसा कैसे किया जा सकता है और इसके फायदे या नुक्सान क्या होते हैं।

कैसे बना सकते हैं AC को एयर प्यूरीफायर?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि ज्यादातर पारंपरिक घरों के AC में जो फैक्ट्री-फिल्टर होते हैं, वे बड़े धूल कणों और पॉलेन तक को रोकते हैं, लेकिन PM2.5, स्मोक और वायरस जैसे सूक्ष्म पार्टिकल्स को फिल्टर करने के लिए वे पर्याप्त नहीं होते। बाजार में HEPA और PM2.5-रेटेड फिल्टर मौजूद हैं और कुछ मॉडर्न AC मॉडल इनको इन-बिल्ट सपोर्ट के साथ आते हैं। ऐसे AC मॉडल में HEPA-लेवल का फिल्ट्रेशन दिया जाता है और वे हवा को ठंडा करने के साथ-साथ छोटे कणों को भी काफी हद तक हटाने में मदद करते हैं। दूसरी तरफ, यदि आपका AC ऐसा नहीं है, तब भी कुछ बदलाव कर के उसके फिल्ट्रेशन पर काम किया जा सकता है, बस टेक्निकल सीमाओं को समझना जरूरी है

मार्केट में आजकल AC मॉडल के हिसाब से HEPA फिल्टर आते हैं, जिन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। इन फिल्टर को AC के मौजूदा डस्ट फिल्टर से रिप्लेस करना होता है, जो इंडोर यूनिट में लगे होते हैं। ये फिल्टर अलग-अलग क्वालिटी में आते हैं। कुछ डस्ट को रोकने का काम करते हैं, तो कुछ में PM2.5 पार्टिकल या पोलेन को रोकने की क्षमता भी होती है। अब क्योंकि सर्दियां शुरू हो चुकी है, तो ऐसे में आपको इन फिल्टर्स को अपने AC में लगाना है और आप अपने AC को कूल के बजाय केवल Fan मोड में लगा सकते हैं। ये किसी भी मोड में काम करता है, तो यदि आप इसे Humid या Cool मोड में यूज करना चाहते हैं, तो यह भी संभव है।

कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी

HEPA फिल्टर सीधे किसी भी AC में फिट देना हर बार अच्छा विचार नहीं होता, क्योंकि HEPA फिल्टर हवा को बहुत अधिक रोकते हैं यानी उनका एयर-रेसिस्टेंस अधिक होता है। इससे AC के फैन पर अतिरिक्त लोड पड़ सकता है, एयरफ्लो घट सकता है और एनर्जी कॉन्सम्प्शन बढ़ सकता है। इसलिए यदि आप HEPA लगाने का सोच रहे हैं तो पहला कदम यह है कि देखें आपका एयर हैंडलर या इंडोर यूनिट किस तरह का एयरफ्लो हैंडल करता है।

Advertisement

एक बढ़िया ऑप्शन भी है

आजकल मार्केट में एक खास एयर प्यूरीफायर फिल्टर आते हैं, जिन्हें इंडोर यूनिट के अंदर नहीं, बल्कि ऊपर रखना होता है। ज्यादातर इंडोर यूनिट को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वे अपने आसपास की हवा को ऊपर की ओर से खींचते हैं। बस इन थर्ड-पार्टी फिल्टर को उसी इनलेट के ऊपर रखना होता है, जिससे हवा इन फिल्टर के जरिए होकर इंडोर यूनिट के अंदर जाए और फिर ठंडी होकर बाहर निकले। ये फिल्टर हवा को रोकने का काम नहीं करते हैं, जिससे रजिस्टेंस पैदा नहीं होता। उदाहरण के लिए, हाल ही में IIT Bombay की टीम ने मिलकर AIRTH Air Purifier बनाया था, जिसे काफी सराहा गया था।

ये फिल्टर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर करीब 2,500 रुपये में बेचा जाता है। ये पूरे सेटअप की कीमत है। इसमें लगे फिल्टर को समय-समय पर बदलना होता है, जिसकी कीमत 1,500 रुपये के आसपास है। ये फिल्टर PM2.5 के साथ-साथ PM10, वायरस और एलर्जन्स को खत्म करने का भी दावा करता है। इसी तरह के कई एयर  प्यूरीफायर फिल्टर्स मार्केट में मौजूद हैं, जो आपके और AC, दोनों के लिए सेफ है।
 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.