Mahindra XUV700 ने बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, मिली 1.5 लाख से ज्यादा बुकिंग

कंपनी ने इस व्हीकल को रियर सस्पेंशन में खराबी के चलते रिकॉल किया है। इससे पहले प्रोपेलर शाफ्ट में आई समस्या के कारण इसे रिकॉल किया गया था। बावजूद इन सबके इसकी बुकिंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जुलाई 2022 11:43 IST
ख़ास बातें
  • जून 2022 तक कंपनी ने इस व्हीकल की 41, 846 यूनिट डिलीवर की हैं
  • कंपनी के पास एक लाख से ज्यादा डिलीवरी पेंडिंग हैं
  • प्रतिमाह 5 हजार से भी कम यूनिट हो रही डिलीवर

Photo Credit: Mahindra

Mahindra XUV700 की सेल ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी का ये एक्सयूवी इतना पॉपुलर हुआ है कि इसकी बुकिंग ने नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है। कंपनी के अनुसार महिंद्रा एक्सयूवी700 के लिए अब तक 1.5 लाख बुकिंग आ चुकी हैं। बुकिंग ओपन होने के तीन घंटे बाद ही इस पॉपुलर एक्सयूवी के लिए 50 हजार बुकिंग्स हो चुकी थीं। महिंद्रा एक्सयूवी700 को महिंद्रा ने 2021 के अगस्त महीने में पेश किया था और इसके लिए डिलीवरी एक महीने बाद शुरू हो गई थीं। 

लॉन्च के समय से ही महिंद्रा का ये एक्सयूवी लोगों द्वारा पसंद किया जाने लगा और इसकी बुकिंग धीरे धीरे बढ़ने लगीं। लेकिन मांग के हिसाब से कंपनी इसकी सप्लाई नहीं कर पा रही थी। Rushlane की रिपोर्ट के अनुसार जून 2022 तक कंपनी इस व्हीकल की 41, 846 यूनिट डिलीवर कर चुकी थी। हिसाब से देखें तो हर महीने कंपनी केवल 4,185 यूनिट्स की डिलीवरी ही कर पा रही है। 

Mahindra XUV700 के लिए वेटिंग पीरियड भी काफी ज्यादा है। ग्राहकों को इसके लिए लगभग एक साल या उससे ज्यादा का वेटिंग पीरियड भी मिल रहा है। इस कार की पॉपुलरिटी इसके वेटिंग पीरियड से भी लगाई जा सकती है। भारत में किसी व्हीकल के लिए वेटिंग पीरियड का रिकॉर्ड भी इसी एक्सयूवी के लिए जाता है। वर्तमान में इसके लिए दिया जाने वाला वेटिंग पीरियड किसी कार के लिए दिया जाने वाला सबसे लंबा वेटिंग पीरियड है। 

कंपनी का यह एक्सयूवी700 1.5 लाख बुकिंग्स के आंकड़े के आगे जा चुका है जिससे कंपनी को इसकी डिलीवरी बढ़ाने की दरकार साफ दिखाई दे रही है। हालांकि कंपनी ने इस व्हीकल को रियर सस्पेंशन में खराबी के चलते रिकॉल किया है। इससे पहले प्रोपेलर शाफ्ट में आई समस्या के कारण इसे रिकॉल किया गया था। बावजूद इन सबके इसकी बुकिंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  2. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  4. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  7. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  8. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  9. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.