विदेशी पुलिस चलाएगी 141 km रेंज वाला Mahindra Treo इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर

Mahindra Treo मुख्य रूप से भारत में ई-रिक्शा के रूप में काम आता है। महिंद्रा भारत में ट्रिओ को तीन वेरिएंट में बेचती है - रेगुलर और Treo Yaari थ्री-व्हीलर।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 17:17 IST
ख़ास बातें
  • Gwent पुलिस विभाग की व्हीकल फ्लीट में जुड़ा Mahindra Treo
  • इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की मैक्सिमम रेंज 141 km बताई गई है
  • इसकी टॉप स्पीड 55 kmph है

Mahindra Treo सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 141 km की रेंज देता है

भारत सहित आपको दुनिया के ज्यादातर देशों में पुलिस की व्हीकल फ्लीट में टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स देखे होंगे, लेकिन आपको बता दें कि दक्षिण-पूर्व वेल्स के ग्वेंट देश के पुलिस विभाग ने अपनी फ्लीट में एक लेटेस्ट वाहन को जोड़ा है, जो भारतीय मूल की वाहन निर्माता कंपनी Mahindra का इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर - Treo है। जी हां, आपने सही पढ़ा, ग्वेंट शहर की सड़कों पर अब आपको Mahindra Treo इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर दौड़ता नजर आएगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में भी उपलब्ध है। इसमें सिंगल चार्ज में 141 Km तक रेंज मिलती है और इसका बैटरी पैक करीब 3 घंटे और 50 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।

Gwent पुलिस विभाग के अनुसार, ग्वेंट की पुलिस ने न्यूपोर्ट और एबर्गवेनी में चार 'टुक-टुक' वाहनों को क्राइम प्रिवेंशन एडवाइस (अपराध रोकथाम सलाह) प्रदान करने, घटनाओं की रिपोर्ट करने और किसी को असुरक्षित महसूस करने पर मदद लेने के लिए अपने बेड़े में शामिल किया है। विभाग के चीफ इंस्पेक्टर डेमियन सोरे (Damian Sowrey) ने कहा, (अनुवादित) "वे [इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर] हमारे बिहाइंड द बैज डे पर दिखाए गए थे, जिससे स्थानीय निवासियों को उन्हें करीब से देखने और उनका उपयोग कैसे किया जाएगा, इसके बारे में अधिक जानने का मौका मिला। माता-पिता ने अधिकारियों से कहा कि वे यह जानकर सुरक्षित महसूस करेंगे कि रात में युवाओं के लिए सपोर्ट मौजूद है।"
Advertisement

Mahindra Treo मुख्य रूप से भारत में ई-रिक्शा के रूप में काम आता है। महिंद्रा भारत में ट्रिओ को तीन वेरिएंट में बेचती है - रेगुलर और Treo Yaari थ्री-व्हीलर। स्टैंडर्ड वेरिएंट सिंगल चार्ज में 141 km की सर्टिफाइड रेंज देता है और इसकी टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा है। वहीं, यारी वेरिएंट की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है और यह सिंगल चार्ज में 125 km की रेंज देने का दावा करता है। Treo में 7.37 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जिसे 3 घंटे 50 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके विपरीत, यारी में 3.69 kWh का छोटी बैटरी पैक मिलता है, जिसे पूरी तरह चार्ज होने में 2 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।

महिंद्रा के पास Treo सीरीज में एक Zor नाम का इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कार्गो भी है। यह तीन वेरिएंट्स में आता है जिसमें पिकअप, डिलीवरी वैन और फ्लैट बेड शामिल हैं। IP67 रेटिंग वाली मोटर से लैस यह EV 10.7 hp की आउटपुट देता है। इसका आउटपुट 42 Nm है। कंपना का दावा है कि यह 550 किलोग्राम तक वजन को ढो सकता है और सिंगल चार्ज में 125 Km चल सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  2. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  7. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  8. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  9. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.