LG Gallery TV होगा CES 2026 में पेश, आर्ट गैलेरी से लेकर सिनेमा जैसे देगा अनुभव

LG इलेक्ट्रॉनिक्स लाइफस्टाइल टीवी पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए CES 2026 में एक नया एलजी गैलरी टीवी पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 14:58 IST
ख़ास बातें
  • LG Gallery TV में 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले साइज उपलब्ध है।
  • LG Gallery टीवी α (Alpha) 7 AI प्रोसेसर पर काम करता है।
  • LG Gallery TV में मिनीएलईडी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का उपयोग हुआ है।

LG Gallery TV में 55 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: LG

LG इलेक्ट्रॉनिक्स लाइफस्टाइल टीवी पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए CES 2026 में एक नया एलजी गैलरी टीवी पेश करने वाला है। यह मॉडल एलजी गैलरी+ कंटेंट सर्विस के साथ कंपेटिबल डिजिटल कैनवास के तौर पर काम करता है, जिसमें 4,500 से ज्यादा विजुअल आर्ट को शामिल किया गया है। यह टीवी 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले साइज उपलब्ध है। यहां हम आपको LG Gallery TV के डिजाइन से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

एलजी गैलरी टीवी CES 2026 में होंगे शोकेस

एलजी CES 2026 में गैलरी टीवी समेत अपनी पूरी आर्ट टीवी लाइनअप को शोकेस करने वाला है। इच्छुक यूजर्स सीईएस 2026 के दौरान लास वेगास कन्वेंशन सेंटर में एलजी के बूथ (#15004) पर गैलरी टीवी समेत अन्य डिस्प्ले देख सकते हैं। गैलरी टीवी अगले साल ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने की उम्मीद है।

LG Gallery TV की खासियतें

LG Gallery TV में 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले साइज उपलब्ध है। टीवी को कस्टमाइज करने के लिए मैग्नटेकि फ्रेम लगाए जा सकते हैं। टीवी में इंटरनल स्टोरेज भी है, जिससे यूजर्स विजुअल कंटेंट को सीधे डिवाइस पर स्टोर कर सकते हैं। यह टीवी एबिएंट लाइट के अनुसार पिक्चर क्वालिटी को ऑटोमैटिक एडजेस्ट करता है, जिससे दिन भर एक जैसे विजुअल और क्लैरिटी मिलती है। यह LG की मिनीएलईडी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। यह टीवी α (Alpha) 7 AI प्रोसेसर पर काम करता है जो 4K रेजॉल्यूशन आउटपुट का सपोर्ट करता है। ऑडियो एआई साउंड प्रो से कंट्रोल होती है जो वर्चुअल 9.1.2 चैनल साउंड आउटपुट प्रदान करता है। 

Advertisement

गैलरी टीवी को एडवांस होम इंटीरियर के लिए डिजाइन किया गया है। स्क्रीन विजुअल एलीमेंट के तौर पर काम करती है। यह डिस्प्ले हार्डवेयर को क्यूरेटेड विजुअल कंटेंट के साथ इंटीग्रेट करता है। एलजी गैलरी टीवी में म्यूजियम क्यूरेटर्स के साथ मिलकर एक गैलरी मोड तैयार किया गया है। यह मोड ऑरिजनल आर्ट को रिफ्लेक्ट करने के लिए कलर एक्यूरेसी और ब्राइटनेस को एडजेस्ट करता है। एक स्पेशल डिस्प्ले सरफेस ग्लेयर को कम करती है और रिफ्लेक्शन को कम करती है, जिससे आर्ट स्टाइल में देखने का अनुभव मिलता है।

इस टीवी में LG Gallery+ सर्विस इंटीग्रेट की गई है जो कि एक विजुअल इंटीरियर प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करता है। यूजर्स 4,500 से ज्यादा कंटेंट की लाइब्रेरी तक एक्सेस पाते हैं, जिसमें फाइन आर्ट, सिनेमैटिक इमेज, वीडियो गेम विजुअल और एनिमेशन शामिल हैं। क्यूरेटेड लाइब्रेरी के अलावा यूजर्स जनरेटिव एआई टूल्स का उपयोग करके कस्टम विजुअल बना सकते हैं या अपनी लाइब्रेरी में स्टोर पर्सनल फोटो डिस्प्ले कर सकते हैं। यह सर्विस बैकग्राउंड म्यूजिक प्लेबैक का भी सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स बिल्ट-इन ट्रैक चुन सकते हैं या ब्लूटूथ के जरिए अपनी पर्सनल प्लेलिस्ट स्ट्रीम कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG Gallery TV, CES 2026, LG Electronics, LG Lifestyle TV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.