Leica ने नया कैमरा M11-P Safari एडिशन किया लॉन्च, 256GB स्टोरेज, BSI CMOS सेंसर से लैस, जानें कीमत

यूजर इसके साथ 60MP, 36MP, और 18MP पर शूट कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2025 12:38 IST
ख़ास बातें
  • कैमरा DNG और JPG, दोनों ही फॉर्मेट्स में शूट कर सकता है।
  • यह UHS-II SD कार्ड्स को सपोर्ट करता है।
  • इसमें ट्रिपल रिजॉल्यूशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

Leica M11-P Safari एडिशन में फुल फ्रेम BSI CMOS सेंसर आता है

Photo Credit: Leica

Leica ने अपनी M11 सीरीज में नया कैमरा लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया एडिशन M11-P Safari है जो खास ऑलिव ग्रीन फिनिश में पेश किया गया है। इस कैमरा में M11-P की तरह सभी मेन फीचर्स दिए गए हैं लेकिन डिजाइन में यहां पर बदलाव किया गया है जो इसे बाकी मॉडल्स से अलग बनाता है। कैमरा में 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह कैमरा फुल फ्रेम BSI CMOS सेंसर के साथ आता है जिसमें ट्रिपल रिजॉल्यूशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यूजर इसके साथ 60MP, 36MP, और 18MP पर शूट कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाइ-फाइ, और केबल का ऑप्शन भी मिल जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।  
 

Leica M11-P Safari Camera Price

Leica M11-P Safari कैमरा की कीमत $10,495 (लगभग 8,97,000 रुपये) है। इसे Leica Stores के अलावा Leica Online Store और अन्य अधिकारिक डीलर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है। 

Photo Credit: Leica

 

Leica M11-P Safari Camera Specifications

Leica M11-P Safari एडिशन में फुल फ्रेम BSI CMOS सेंसर आता है जिसमें ट्रिपल रिजॉल्यूशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यूजर इसके साथ 60MP, 36MP, और 18MP पर शूट कर सकता है। डिजाइन और बिल्ड की बात करें तो इसका टॉप प्लेट सॉलिड ब्रास का बना है और फिनिश मैटे ऑलिव ग्रीन की है। टॉप और फ्रंट पर जो डायल कंट्रोल हैं वे सिल्वर में दिए गए हैं। बैक साइड में ब्लैक फिनिश कंट्रोल मिल जाते हैं। 
Advertisement

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्टैंडर्ड M11-P के जैसा है। कैमरा में 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह UHS-II SD कार्ड्स को सपोर्ट करता है। कैमरा DNG और JPG, दोनों ही फॉर्मेट्स में शूट कर सकता है। कैमरा में पीछे की तरफ LCD स्क्रीन लगी है जिसे कंपनी ने स्क्रैच रसिस्टेंट सैफायर क्रिस्टल के साथ कवर किया है। इस पर एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी लगी है जिससे इसे दिन की तेज रोशनी में भी आसानी से देखा और पढ़ा जा सकता है। 

कनेक्टिविटी की बात करें तो कैमरा में Bluetooth, Wi-Fi और केबल कनेक्टिविटी के ऑप्शन मिल जाते हैं। इसमें ब्लूटूथ लो-एनर्जी सपोर्ट दिया गया है जिसके कारण यूजर Leica FOTOS ऐप के माध्यम से बैकग्राउंड में भी इमेजिस को ट्रांसफर कर सकता है। कंपनी ने इसके साथ ब्लैक रंग का कैरिंग स्ट्रैप दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  8. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.