Lava Republic Day Sale में स्मार्टफोन, एक्सेसरीज पर डिस्काउंट, चेक करें पूरी डील

Lava ने गणतंत्र दिवस के मौके पर TWS ईयरबड्स समेत चुनिंदा स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर ऑफर की पेशकश की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2025 19:42 IST
ख़ास बातें
  • Lava Agni 3 की कीमत 22,999 रुपये है।
  • Lava O3 (3GB) की कीमत 5,799 रुपये है।
  • Yuva 5G की कीमत 8,699 रुपये है।

Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lava

Lava ने गणतंत्र दिवस के मौके पर TWS ईयरबड्स समेत चुनिंदा स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर ऑफर की पेशकश की है। इन डील्स में शानदार डिस्काउंट और कैशबैक ऑप्शन शामिल हैं। अगर आप कोई नया फोन या अन्य कोई डिवाइस खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए लावा रिपब्लिक डे ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava Republic Day के मौके पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर ग्राहक फ्लैट डिस्काउंट या कैशबैक का लाभ ले सकते हैं। Blaze और Agni सीरीज के मॉडल समेत स्मार्टफोन पर भारी बचत उपलब्ध है, जबकि Probuds सीरीज जैसे एक्सेसरीज किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। ये ऑफर 24 जनवरी से 26 जनवरी 2025 तक उपलब्ध होंगे। ये ऑफर प्रमुख रिटेल स्टोर्स और Lava के ऑफिशियल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।


Advertisement
Lava Republic Day Deals: स्मार्टफोन पर डील्स


Lava Agni 3
Lava Agni 3 (8GB RAM+128GB) की कीमत 22,999 रुपये है। ऑफर में स्मार्टफोन को 3 हजार रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। HDFC क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 3,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है।
Advertisement

Lava O3
Lava O3 (4GB RAM+64GB) की कीमत 6,199 रुपये है। ऑफर के जरिए फोन को 310 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। HDFC क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 5% (अधिकतम 1,000 रुपये) डिस्काउंट मिल रहा है।
Advertisement

Lava O3 (3GB)
Lava O3 (3GB RAM+64GB)  की कीमत 5,799 रुपये है। ऑफर की बात करें तो फोन को 290 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। HDFC क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 5% (अधिकतम 1,000 रुपये) डिस्काउंट मिल रहा है।
Advertisement

Yuva 5G
Yuva 5G (4GB RAM+64GB) की कीमत 8,699 रुपये है। ऑफर के मामले में फोन को 870 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। HDFC क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 10% (अधिकतम 1,000 रुपये) डिस्काउंट मिल रहा है।


Advertisement
हेडफोन पर डिस्काउंट


PROBUDS N31 (Neckband) की कीमत 999 रुपये है, जिसे 200 रुपये डिस्काउंट ऑफर के बाद 799 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं PROBUDS N32 (Neckband) की कीमत 1,099 रुपये है, जिसे 100 रुपये छूट के बाद 999 रुपये में खरीद सकते हैं। और PROBUDS T31 (TWS) को 100 रुपये डिस्काउंट के बाद 999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि एमआरपी 1,099 रुपये है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  2. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  3. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  5. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  6. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  7. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  8. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  9. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  10. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.