100 km रेंज के साथ भारत में लॉन्च हुआ Komaki Venice Eco इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत

Komaki Venice Eco इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 79,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कोमाकि ने इस ई-स्कूटर को 6 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2022 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Venice Eco इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 79,000 रुपये है
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिथियम फेरो फॉस्फेट (LiPO4) बैटरी पैक शामिल
  • ब्लूटूथ और नेविगेशन फीचर्स से लैस डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है स्कूटर

Komaki Venice Eco इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 79,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है

Komaki Venice Eco इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च हो गया है, जो एक बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर है, लेकिन यह सिंगल चार्ज में 100 KM चलने का दावा करता है। इस स्कूटर को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 1.8 से 2.0 यूनिट की खपत करता है। कोमाकी वेनिस इको लिथियम फेरो फॉस्फेट (LiPO4) बैटरी पैक के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन फीचर भी मिलता है और इन जानकारियों को आप सीधे इसके डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में देख सकते हैं।

Komaki Venice Eco इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 79,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कोमाकि ने इस ई-स्कूटर को 6 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिनमें सैक्रेमेंटो ग्रीन, गार्नेट रेड, मैटेलिक ब्लू, जेट ब्लैक, सिल्वर क्रोम और ब्राइट ऑरेंज शामिल हैं।

Komaki Venice Eco इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिथियम फेरो फॉस्फेट (LiPO4) बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पैक स्कूटर को 100 किमी तक की रेंज देने में सक्षम है। इसे फुल चार्ज होने में 3 से 4 घंटे तक का समय लागता है। साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर में प्रति चार्ज 1.8 से 2 यूनिट खपत का दावा किया गया है। कंपनी की लाइनअप में पहले से 11 लो-स्पीड और छह हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स मौजूद है।

कोमाकी वेनिस इको इलेक्ट्रिक स्कूटर को बैकरेस्ट और रेट्रो स्टाइल में पेश किया गया है। अन्य मॉडल की तरह इसमें भी मेटल फ्रेम का इस्तेमाल नहीं किया गया है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें एक टीएफटी डिस्प्ले है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन फीचर्स से लैस है। इसी डिस्प्ले में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में मिलने वाली सभी जानकारियां दिखाई देती हैं।

सेफ्टी के लिए, Komaki Venice Eco इलेक्ट्रिक स्कूटर की LFP टेक्नोलॉजी BMS/मल्टीपल थर्मल सेंसर्स/ऐप-बेस्ड कनेक्टिविटी से लैस आता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Komaki, Komaki Electric scooter, Komaki Venice Eco
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  4. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  5. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  6. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  9. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  10. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.