भारत में छाया Kia का जादू, बेच डाली 8 लाख कारें, Kia Seltos रही नंबर 1

Kia ने भारत में एंट्री करने के बाद से अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा है। मार्केट में Kia Seltos को पेश किया, जिसने ग्राहकों के दिलों में जगह बनाई।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 10:12 IST
ख़ास बातें
  • साल 2022 दक्षिण कोरियाई कंपनी Kia के लिए काफी बढ़िया रहा है।
  • Kia ने साल 2022 में भारत में कुल 2,54,556 कारों की बिक्री की है।
  • Kia ने 3.5 सालों में 8 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की।

Photo Credit: Kia

साल 2022 दक्षिण कोरियाई कंपनी Kia के लिए काफी बढ़िया रहा है। किया ने बीते महीने कारों की बिक्री में 95.7 प्रतिशत की बढ़त हासिल करते हुए कुल 15,184 यूनिट्स की बिक्री की है। साल 2019 में भारतीय बाजार में एंट्री करने के बाद से किया ने अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा है। मार्केट में Kia Seltos को पेश किया, जिसने ग्राहकों के दिलों में जगह बनाई और उसके बाद कंपनी अपने अन्य वाहनों को लेकर आई।

Kia ने साल 2022 में भारत में कुल  2,54,556 कारों की बिक्री की जो कि बीते साल के मुकाबले 40.1 प्रतिशत अधिक है। वहीं कंपनी ने इसी साल 82,063 यूनिट्स का निर्यात किया, जिसके बाद कंपनी की कुल बिक्री 3,36,619 यूनिट्स हुई है जो कि बीते साल की तुलना में 47.7 प्रतिशत अधिक है। भारत में अगस्त 2019 में एंट्री करने के बाद से कंपनी अब तक कुल 8 लाख कारें बेच चुकी है। Kia India दावा करती है कि वह साल 2022 में देश की सबसे बड़ी यूटिलिटी व्हीकल निर्यातक बनी है। इस दौरान कंपनी ने कुल 82,063 यूनिट्स कारों का निर्यात किया है।
Advertisement
 

भारत में Seltos की अहम भूमिका


यह बात किसी से छिपी नहीं है कि किया को भारत में जगह बनाने में Seltos ने मदद की है। कंपनी ने सबसे पहली कार Seltos उतारी थी। साल 2022 में कंपनी ने इस कार की कुल 1,01,569 यूनिट्स की बिक्री है। वहीं दूसरे नंबर पर 86,251 यूनिट्स की बिक्री के साथ Sonet रही है। तीसरे नंबर पर Carens ने 62,756 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। उसके बाद Carnival की 3,550 यूनिट्स और EV6 की 430 यूनिट्स बिकीं। 

Kia India के सेल्स एंड मार्केटिंग वीपी और हेड हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कि "Kia India के लिए CY 2022 अब तक सबसे ज्यादा अच्छा साबित हुआ। ग्राहकों द्वारा इस साल कंपनी की कारों को खूब सराहा गया है। कोरोनावायरस, बढ़ी कीमतें और सप्लाई में देरी के चलते भी किया की बिक्री में बढ़ोतरी हुई।" Kia को भारत में 3 साल हुए और अब तक भारत में 6.22 लाख यूनिट्स की बिक्री और यहां से दूसरे देशों में 1.78 लाख यूनिट्स कारों का निर्यात हुआ। कंपनी ने 3.5 सालों में 8 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.