बार-बार भूलते हैं चीजें? JioTag Go ढूंढकर देगा, जानें कीमत, और कैसे करता है काम

JioTag Go केवल Android 9 या उसके बाद के वर्जन पर चलाने वाले स्मार्टफोन को ही सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2024 13:24 IST
ख़ास बातें
  • इसमें ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी है और यह CR2032 बैटरी पर चलता है।
  • Google के Find My Device नेटवर्क के साथ इसे जोड़ा गया है।
  • यूजर को यह कई चीजों को ढूंढने में मदद करेगा।

JioTag Go में SIM कार्ड की आवश्यकता नहीं है। यह स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट हो जाता है।

Photo Credit: Reliance Jio

रोजमर्रा की जिंदगी में कई बार हमारे साथ होता है कि हम कुछ जरूरी चीजें कार-बाइक की चाबी, वॉलेट, मोबाइल आदि को कहीं रखकर भूल जाते हैं। लेकिन अब इसका नया समाधान Jio ने पेश किया है। कंपनी ने भारत में JioTag Go को लॉन्च किया है। यह Google के Find My Device को सपोर्ट करता है। यूजर को यह कई चीजों को ढूंढने में मदद करेगा। आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में कि यह कैसे काम करता है और किस कीमत में इसे खरीदा जा सकता है। 
 

JioTag Go Features

JioTag Go एक एंड्रॉय़ड ट्रैकर डिवाइस है जो आपकी डेली लाइफ में कई चीजें ढूंढने में आपकी मदद कर सकता है। मसलन, बाइक की चाबी, पर्स, वॉलेट, लग्गेज, आईडी कार्ड आदि कई चीजें इसकी मदद से खोजी जा सकती हैं। Jio का यह स्मार्ट ब्लूटूथ ट्रैकर भारत का पहला एंड्रॉयड ट्रैकर है। Google के Find My Device नेटवर्क के साथ इसे जोड़ा गया है।  

इसमें ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी है और यह CR2032 बैटरी पर चलता है। JioTag Go केवल Android 9 या उसके बाद के वर्जन पर चलाने वाले स्मार्टफोन को ही सपोर्ट करता है। ड‍िवाइस काफी कॉम्पेक्ट है और यह वजन में बहुत ही हल्का बताया गया है। 
 

JioTag Go कैसे काम करता है?

JioTag Go में किसी SIM कार्ड की आवश्यकता नहीं है। यह स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट हो जाता है। यह Find My Device app के माध्यम से इस्तेमाल होता है जिसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। यह आपके पास की रेंज यानी ब्लूटूथ रेंज में डिवाइसेज को लोकेट कर सकता है। 
Advertisement

JioTag Go में लाउड रिंग साउंड दी गई है जिसे JioTag app की मदद से चालू किया जा सकता है। अगर ट्रैकर ब्लूटूथ की रेंज में नहीं भी है तो आप Google Find My Device नेटवर्क की मदद से इसकी आखिरी लोकेशन का पता लगा सकते हैं। JioTag Go में साउंड के लिए लाउड 120 dB बिल्ट-इन स्पीकर है जो आपकी डिवाइस या सामान को आसानी से ढूंढने में मदद करता है। इसमें कंपनी ने लैनयार्ड भी लगाकर दिया है जिससे यह काफी सुविधाजनक हो जाता है। 
 

JioTag Go Price and Availability

JioTag Go की भारत में कीमत 1,499 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। डिवाइस को कंपनी ने कई रंगों में लॉन्च किया है जिसमें ब्लू, व्हाइट, ओरेंज, ब्लैक और येलो जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  9. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  10. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.