Jio ने लॉन्च किया JioCarSync, अब बिना केबल के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto

JioThings ने भारत में JioCarSync लॉन्च किया है, जो वायर्ड Apple CarPlay और Android Auto को वायरलेस में बदल देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मई 2026 20:17 IST
ख़ास बातें
  • JioCarSync वायर्ड CarPlay और Android Auto को वायरलेस बनाता है
  • इसमें Bluetooth 5.3 और 5GHz Wi-Fi सपोर्ट दिया गया है
  • लगभग 5 सेकंड में ऑटो-कनेक्शन का दावा किया गया है

JioCarSync wired CarPlay और Android Auto को वायरलेस बनाता है

Photo Credit: JioThings

JioThings ने भारत में नया JioCarSync लॉन्च कर दिया है। यह एक 2-in-1 वायरलेस अडैप्टर है, जिसकी मदद से कार में मिलने वाले वायर्ड Apple CarPlay और Android Auto सिस्टम को वायरलेस तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इस डिवाइस को कार में लगाने के बाद यूजर्स बिना केबल कनेक्ट किए नेविगेशन, कॉलिंग, म्यूजिक और दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। यह डिवाइस Bluetooth 5.3 और 5GHz Wi-Fi सपोर्ट के साथ आता है।

कीमत की बात करें तो JioCarSync को 2,399 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह Amazon इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है और इसके साथ 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है।

JioCarSync का डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट रखा गया है और कंपनी के मुताबिक इसका फॉर्म फैक्टर अंगूठे के साइज जितना है। इसमें एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन मिलता है और यह plug-and-play सेटअप के साथ आता है। यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी जटिल इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होगी। यूजर को सिर्फ इसे कार के USB पोर्ट से कनेक्ट करना होगा।

फीचर्स की बात करें तो यह डिवाइस लगभग 5 सेकंड में ऑटो-कनेक्शन सपोर्ट करता है। इसमें Bluetooth 5.3 और 5GHz Wi-Fi का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कॉलिंग, म्यूजिक स्ट्रीमिंग और नेविगेशन के दौरान ज्यादा स्थिर कनेक्शन मिलने का दावा किया गया है।

यह अडैप्टर कार के मौजूदा कंट्रोल्स को भी सपोर्ट करता है। यानी यूजर्स स्टीयरिंग व्हील बटन्स, टचस्क्रीन इनपुट और इन-बिल्ट माइक्रोफोन का इस्तेमाल पहले की तरह कर पाएंगे। इसके अलावा इसमें वॉयस कमांड्स का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे हैंड्स-फ्री कंट्रोल संभव होगा।

Advertisement

JioCarSync उन गाड़ियों के साथ काम करेगा जिनमें कंपनी फिटेड वायर्ड Apple CarPlay या Android Auto सिस्टम मौजूद है। यह iOS 12 या उससे ऊपर वाले iPhone और Android 11 या उससे ऊपर वाले Android स्मार्टफोन्स को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें USB Type-C पोर्ट वाली कारों के लिए Type-C डॉन्गल भी दिया गया है। कंपनी ने इसमें OTA सॉफ्टवेयर अपडेट्स का सपोर्ट भी दिया है, जिससे भविष्य में नए फीचर्स और सुधार सीधे डिवाइस में दिए जा सकेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.