ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान

चक्रवातों में बहुत तेज हवाएं, भारी बारिश और समुद्र में भयानक व ऊंची लहरे उठ सकती हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 सितंबर 2026 12:54 IST
ख़ास बातें
  • उत्तरी हिंद महासागर में तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान बनने की संभावना
  • संभावित तूफानों की तीव्रता अन्य वर्षों की तुलना में बहुत अधिक
  • चक्रवातों की ताकत का सूचकांक पिछले 44 सालों के औसत से 83 फीसदी ज्यादा

इसरो ने चेतावनी जारी की है कि साल के अंतिम महीनों में भारत के तटीय राज्यों को 3 चक्रवाती तूफानों से खतरा है!

Photo Credit: iStock

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत के तटीय इलाकों के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। इसरो ने कहा है कि अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच उत्तरी हिंद महासागर में तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान बनने की संभावना दिख रही है। चिंता की बात यह है कि इन संभावित तूफानों की तीव्रता अन्य वर्षों की तुलना में बहुत अधिक है। 

इसरो ने चेतावनी जारी की है कि साल के अंतिम महीनों में भारत के तटीय राज्यों को 3 चक्रवाती तूफानों से खतरा है! संस्थान ने अपने सैटेलाइट्स और वैदर ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से यह संभावना जताई है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान बन सकते हैं। MOSDAC वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी दी गई है। चक्रवातों में बहुत तेज हवाएं, भारी बारिश और समुद्र में भयानक व ऊंची लहरे उठ सकती हैं। इस मौसमी पैटर्न का असर खासतौर पर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। इसके अलावा अरब सागर से लगते भारतीय राज्य जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा व केरल भी इस खतरनाक मौसम की चपेट में आ सकते हैं। 

इसरो ने कहा है कि चक्रवातों की ताकत का सूचकांक पिछले 44 सालों के औसत से 83 फीसदी ज्यादा रह सकता है। इनका पीडीआई (पावर डिसिपेशन इंडेक्स) 1.30 बताया गया है जो कि 1982 से 2025 के बीच सिर्फ 71 लाख रहा है। पीडीआई एक ऐसा वैज्ञानिक पैमाना है जो किसी चक्रवात की विनाशकारी क्षमता, उसकी अवधि और संख्या को मिलाकर उसकी कुल ऊर्जा का आकलन करता है। हालांकि चक्रवातों का असल प्रभाव उनके पैदा होने की दिशा, उनकी स्पीड और टकराव वाली जगह के ऊपर निर्भर करेगा। 

कई बार होता है कि चक्रवाती तूफान तट से टकराकर कमजोर पड़ जाता है, लेकिन कई बार यह तटीय क्षेत्र को तबाह करता हुआ भीतरी आबादी वाले क्षेत्रों तक भी बड़ा नुकसान कर सकता है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए इसरो की यह चेतावनी बहुत मायने रखती है। इसी के साथ प्रशासन के लिए भी इसकी मदद से हर चुनौतीपूर्ण स्थिति के लिए पहले से तैयार रहने में मदद मिलेगी। इस तरह के अनुमान से  प्रशासन द्वारा समय पर सुरक्षा निर्देश जारी किए जा सकते हैं। साथ ही बहुत अधिक खतरे की स्थिति में तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी भेजा जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.