पाकिस्तान में अचानक Facebook, Instagram, YouTube सब बंद!

PTI ने इस घटना को लेकर तंज कसा कि पार्टी के डर, और बढ़ती लोकप्रियता के कारण ऐसा किया गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2023 10:32 IST
ख़ास बातें
  • यह घटना पीटीआई की एक वर्चुअल रैली से पहले हुई।
  • यह रात 9 बजे शुरू होनी थी।
  • लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में 8 बजे के बाद इंटरनेट में हुई दिक्कत।

इमरान खान की पार्टी की वर्चुअल रैली के कारण इंटरनेट ठप होने का अंदेशा

पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा ठप हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान खान की पार्टी की वर्चुअल रैली के कारण ऐसा हुआ है। पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक इंटरनेट मॉनिटर करने वाली एजेंसी नेटब्लॉक्स ने बताया कि यह घटना पीटीआई की एक वर्चुअल रैली से पहले हुई। इसलिए पाकिस्तान में लोगों को इंटरनेट और सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर समेत अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की कल एक वर्चुअल रैली होनी थी। यह रात 9 बजे शुरू होनी थी। लेकिन इससे पहले ही पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स डाउन हो गए। इससे लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है। 
Advertisement

इंटरनेट मॉनिटरिंग ऐजेंसी Netblocks ने एक बयान में बताया कि पाकिस्तान में X, Facebook, Instagram, YouTube समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स डाउन हो गए। एजेंसी के मुताबिक यह वर्चुअल रैली से ठीक पहले हुआ। यूजर्स को लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में 8 बजे के बाद सोशल मीडिया प्लेफॉर्म्स को एक्सेस करने में परेशानी आने लगी। साथ ही Dawn के अनुसार, यूजर्स ने इंटरनेट धीमा हो जाने की शिकायत भी की। 

PTI ने इस घटना को लेकर तंज कसा कि पार्टी के डर, और बढ़ती लोकप्रियता के कारण ऐसा किया गया। वहीं, पाकिस्तान की टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) ने इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की। बता दें कि 9 मई को इमरान खान को गिरफ्तार करने के बाद पाकिस्तान में विरोध प्रदशर्न शुरू हो गए थे। जिसके कारण पीटीए ने देश में इंटरनेट सर्विसेज को बंद कर दिया था। इससे पहले जुलाई में पाकिस्तान को दुनियाभर में सबसे ज्यादा इंटरनेट प्रतिबंध लगाने वाले देशों की सूचि में तीसरे रैंक पर बताया गया था। यह रैंकिंग 2023 की पहली छमाही के लिए की गई थी। इसके अलावा मई में एक अन्य रिपोर्ट में पाकिस्तान को इंटरनेट के इस्तेमाल और डिजिटल सर्विसेज को बढ़ावा देने के मामले में सबसे पिछड़ा देश बताया गया था। 2022 में पाकिस्तान इंटरनेट उपलब्धता और डिजिटल गवर्नेंस के मामले में विश्व में सबसे पीछे पाया गया। यानि कि यहां की जनसंख्या तक इंटरनेट की पहुंच अभी तक भी बहुत अधिक नहीं है, और साथ ही सरकारी कार्यों में भी इंटरनेट टेक्नोलॉजी का बहुत अधिक इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.