IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान

Cabs with IndiGo में यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार कैब बुकिंग को रीशेड्यूल या कैंसिल करने की सुविधा भी मिलती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जून 2026 10:07 IST
ख़ास बातें
  • इंडिगो कैब से सिर्फ 49 रुपये में टैक्सी मिल सकती है।
  • इंडिगो कैब को रियल टाइम में ट्रैक कर पाएंगे।
  • इंडिगो कैब में 30 मिनट का फ्री वेटिंग टाइम भी मिलता है।

कैब विद इंडिगो में रियल टाइम ट्रैकिंग मिलती है।

Photo Credit: IndiGo

IndiGo ने अपनी सर्विस में विस्तार करते हुए एयरपोर्ट कैब की शुरुआत की है। यात्रई IndiGo के प्लेटफॉर्म के जरिए कैब बुक कर सकते हैं, जिससे यात्रा आसान और सुविधाजनक हो जाती है। कंपनी ने थर्ड-पार्टी कैब प्रोवाइडर MojoBoxx के साथ साझेदारी की है, जिसमें यात्री रियल-टाइम में कैब की उपलब्धता और अनुमानित किराया देख सकते हैं। इसमें एयरपोर्ट से शहर और शहर से एयरपोर्ट तक कैब बुक की जा सकती है, जिससे IndiGo से यात्रा करने वालों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होती है। 

यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार कैब बुकिंग को रीशेड्यूल या कैंसिल करने की सुविधा भी मिलती है। IndiGo की एयरपोर्ट कैब बुकिंग सर्विस ग्राहकों और सुविधाजनक एयरपोर्ट ट्रांसफर की तलाश कर रहे नए यात्रियों की जरूरतों को पूरा करेगी। इन सर्विस के जरिए, IndiGo सिटी मोबिलिटी में नए स्टैंडर्ड स्थापित करने का प्लान बना रहा है। IndiGo ने यह सर्विस फ्लाइट के उड़ान से पहले और फ्लाइट उतरने के बाद आसान ट्रांसपोर्ट प्रदान करने के लिए बनाई गई है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा आसानी से पूरी करने में मदद मिलती है। इस प्रकार यात्रियों को फ्लाइट, स्टे की जगह, एक्सपीरियंस और एयरपोर्ट ट्रांसफर मैनेज करने के लिए एक ही प्लेटफॉर्म मिल जाता है।

Cabs with IndiGo कैसे करें बुक

IndiGo की कैब सीधे IndiGo की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुक की जा सकती हैं।

  • सबसे पहले यात्रियों को IndiGo की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाना और बुकिंग विजेट पर जाना है।
  • उसके बाद 'Book a Cab' ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपनी एयरपोर्ट लोकेशन और ड्रॉप-ऑफ लोकेशन दर्ज करनी है। इसके साथ ही पिक-अप की तारीख और समय भी बताना है।
  • सर्च पर क्लिक करने पर सभी उपलब्ध कैब नजर आएंगी। किसी भी कार सर्विस का चयन करने पर यात्रियों को रिव्यू पेज पर ले जाया जाएगा।
  • अपनी यात्रा की जानकारी जैसे कि नाम, सरनेम, ईमेल एड्रेस और फोन नंबर आदि दर्ज करना है। इसके बाद कैब ड्राइवर की जानकारी भेजी जाएगी।
  • कंटीन्यू पर क्लिक करना है और उसके बाद यात्रियों को पेमेंट पेज पर भेज दिया जाएगा।
  • पेमेंट के बाद यात्री के ईमेल एड्रेस पर बुकिंग कन्फर्मेशन भेजा जाएगा।

IndiGo एयरपोर्ट कैब की खासियतें

Advertisement
  • सिर्फ 49 रुपये में टैक्सी मिल सकती है।
  • कंपनी 100 प्रतिशत गारंटीड एयरपोर्ट पिकअप और ड्रॉप की सुविधा प्रदान कर रही है।
  • अन्य कैब कंपनियों की तरह सर्ज प्राइजिंग नहीं होगी।
  • कैब को रियल टाइम में ट्रैक कर पाएंगे।
  • भरोसेमंद और वेरिफाइड ड्राइवर मिलेंगे।
  • कैब को कभी भी पिक-अप तक फ्री में कैंसल कर पाएंगे।
  • 30 मिनट का फ्री वेटिंग टाइम भी मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IndiGo, IndiGo Airport Cabs, Cabs with IndiGo

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.