भारतीय वायुसेना में शामिल हुए मिसाइल से मार करने वाले Heron Mark 2 ड्रोन! जानें इनकी ताकत

ये ड्रोन ऐसे हैं कि इन पर कई तरह के हथियार तैनात किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अगस्त 2023 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Heron Mark 2 ड्रोन्स में लेजर सिस्टम भी होगा
  • ये टारगेट पर 24 घंटे और सातों दिन नजर रख सकते हैं
  • ये किसी भी मौसम में ऑपरेट किए जा सकते हैं

ये ड्रोन ऐसे हैं कि इन पर कई तरह के हथियार तैनात किए जा सकते हैं।

भारतीय वायुसेना में लेटेस्ट Heron Mark 2 ड्रोन शामिल किए गए हैं। ये अत्य़ाधुनिक ड्रोन्स हैं जो कुछ ऐसी क्षमताओं से लैस हैं जिससे वायुसेना बैठे बैठे ही दुश्मन के छक्के छुड़ा सकती है। Heron Mark 2 ड्रोन्स में मारक क्षमता दी गई है, यानि कि ये मिसाइल स्ट्राइक भी कर सकते हैं। इसके अलावा ये अपने साथ सर्विलांस सिस्टम भी कैरी कर सकते हैं। एक बार में ही ये चीन और पाकिस्तान के बॉर्डर तक पहुंच कर धावा बोल सकते हैं। जानें इनकी सारी खूबियां। 

भारतीय वायुसेना में 4 नए Heron Mark-2 ड्रोन्स शामिल किए गए हैं जो कि लम्बी रेंज वाली मिसाइलों से लैस किए जा सकते हैं। NDTV के अनुसार, ANI ने इनका उड़ना और हमला करना देखा है। इन्हें उत्तरी क्षेत्र के लिए सेना में तैनात किया गया है। इन ड्रोन्स की अन्य खूबियों में सैटेलाइट कम्युनिकेशन क्षमता भी शामिल है। यानि कि ये सीधे सैटेलाइट के माध्यम से संपर्क साधे रह सकते हैं। इसकी मदद से लम्बी दूरी के लिए वायुसेना इन्हें ऑपरेट कर सकेगी। कहा गया है कि ये 36 घंटे तक की लम्बी दूरी तक उड़ते हुए संपर्क में रह सकते हैं। इसका अर्थ यह निकलता है कि लम्बी रेंज में मौजूद दुश्मन को भी इनकी मदद से निशाना बनाया जा सकता है। 

Heron Mark-2 ड्रोन्स में लेजर सिस्टम भी होगा जिससे कि दुश्मन की पहचान कम रोशनी में भी की जा सकेगी। रिपोर्ट के अनुसार, विंग कमांडर पंकज राणा ने ANI को बताया कि ये ड्रोन इतने क्षमतावान हैं कि एक जगह पर बैठे बैठे ही पूरे देश की निगरानी इनके माध्यम से की जा सकेगी। कमांडर राणा ने कहा कि इनकी सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये टारगेट पर 24 घंटे और सातों दिन नजर रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये किसी भी मौसम में ऑपरेट किए जा सकते हैं और किसी भी तरह के क्षेत्र में उड़ाए जा सकते हैं। 

ये ड्रोन ऐसे हैं कि इन पर कई तरह के हथियार तैनात किए जा सकते हैं। इन पर हवा से जमीन में मार करने वाली मिसाइलें, हवा से जमीन में चलने वाले एंटी टैंक हथियार, और बॉम्ब तक लोड किए जा सकते हैं। ये जीरो से नीचे के तापमान पर भी ऑपरेट किए जा सकते हैं। भारतीय वायुसेना के अलावा भारतीय सेना में 31 प्रीडेटर ड्रोन भी शामिल होने वाले हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Heron Mark 2, Heron Mark 2 drone

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.