IND vs SA T20I Live: भारत-साउथ अफ्रीका T20 सीरीज का चौथा मैच आज, यहां देखें FREE में!

T20 सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। आज इस सीरीज का चौथा मैच होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025 12:29 IST
ख़ास बातें
  • पांच T20 मैचों की सीरीज का आज चौथा मैच होने जा रहा है।
  • पिछले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया था।
  • आज का मैच लखनऊ में खेला जाने वाला है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच T20 मैचों की सीरीज का आज चौथा मैच होने जा रहा है।

Photo Credit: BCCI

IND vs SA 4th T20 Live Streaming: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच T20 मैचों की सीरीज का आज चौथा मैच होने जा रहा है। भारत ने पहले मैच और तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त बनाई हुई है। सीरीज का पिछला यानी तीसरा मैच धर्मशाला में हुआ था जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया था। अब सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। आज इस सीरीज का चौथा मैच होने जा रहा है। 

आज का मैच लखनऊ में खेला जाने वाला है। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्य कुमार यादव संभाल रहे हैं। आज साउथ अफ्रीका को सीरीज को खोने से बचाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। वहीं, भारत आज के मैच को जीतकर सीरीज पर अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगा। आज के मैच को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 

IND vs SA 4th T20 Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा T20 मैच आज बुधवार, 17 दिसंबर को खेला जाएगा। 

IND vs SA 4th T20 Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा T20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Advertisement

IND vs SA 4th T20 Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा T20 मैच भारतीय समय के अनुसार रात को 7.00 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6.30PM पर होगा। 

IND vs SA 4th T20 Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा T20 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। T20 सीरीज के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। 

Advertisement

IND vs SA 4th T20 Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा T20 मैच Jiohotstar ऐप पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन है तो आप मैच को फ्री में देख सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.