स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा

भारत अब 2035 तक अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अगस्त 2026 15:15 IST
ख़ास बातें
  • भारत अब 2035 तक अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
  • भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के पहले प्रस्तावित मॉड्यूल को मंजूरी मिल गई है।
  • भारत ने 64 साल पहले अपना स्पेस प्रोग्राम शुरू किया था।

भारत अब 2035 तक अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

Photo Credit: Pexels/SpaceX

भारत अब 2035 तक अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में काम कर रहा है। ISRO के चेयरमैन डॉक्टर वी नारायण ने तीसरे नेशलन स्पेस डे सेलिब्रेशन के दौरान अहमदाबाद में बताया कि भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के पहले प्रस्तावित मॉड्यूल को मंजूरी मिल गई है। नारायणन ने स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत की बढ़ती क्षमताओं पर जोर दिया और कहा कि देश अब 50 से ज्यादा क्षेत्रों में स्पेस-बेस्ड एप्लीकेशन का उपयोग कर रहा है, जिनसे सीधे नागरिकों को फायदा हो रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

नारायणन ने कहा कि हम तीसरा नेशनल स्पेस डे मना रहे हैं। इसका विषय बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें इनोवेशन, कॉलोब्रेशन और स्पेस सेक्टर में ग्लोबल लीडरशिप है। भारत 64 साल पहले अपना स्पेस प्रोग्राम शुरू करने के बाद से भारत लगातार अपनी क्षमताओं का विस्तार करते जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी लीडरशिप में कई प्रोग्राम पर काम चल रहा है। हम गगनयान प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं। हम अपना खुद का स्पेस स्टेशन भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। पहले मॉड्यूल को मंजूरी मिल गई है और हमारा लक्ष्य 2035 तक स्पेस स्टेशन बनाना है।”

भारत ने 64 साल पहले अपना स्पेस प्रोग्राम शुरू किया था और अब देश 50 से ज्यादा क्षेत्रों में आम नागरिकों को सर्विस दे रहा है। यह पृथ्वी की निगरानी से लेकर रिमोट सेंसिंग, टेलीकम्युनिकेशन, टेलीविजन प्रसारण, टेली-एजुकेशन, आपदा की चेतावनी और उससे बचाव समेत नागरिकों की सुरक्षा करना शामिल है। यह  नेविगेशन के साथ रियल-टाइम मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग प्रदान करता है। इसरो अब गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन और भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने समेत कई आगामी अंतरिक्ष कार्यक्रमों के बारे में काम कर रहा है।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की बात की। उन्होंने कहा कि सफल चंद्रयान मिशन और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शिव शक्ति पॉइंट नाम की जगह तक भारत के पहुंचने की उपलब्धि के बाद राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की घोषणा की गई थी।

चंद्रयान मिशन की सफलता और प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद भारत उस दिन को नेशनल स्पेस डे के तौर पर मनाएगा जब उसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शिव शक्ति पॉइंट पर कदम रखा था। अहमदाबाद में स्पेस एप्लीकेशन सेंटर की देखरेख में तीसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है और अंतरिक्ष क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार की कोशिशों पर जोर दिया। देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्पेस साइंस सेक्टर के प्राइवेटाइजेशन ने भारत के लिए कई संभावनाओं के दरवाजे खोले हैं।"

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ISRO, Bharatiya Antariksha Station, National Space Day

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.