India-Canada Tension: हेडफोन कंपनी boAt का कनाडाई सिंगर को झटका, इंडिया टूर से पहले वापस ली स्‍पॉन्‍सरशिप

India-Canada Tension : सिंगर शुभ को लेकर उठाया गया यह कोई पहला कदम नहीं है। बीते दिनों क्रिकेटर विराट कोहली ने भी शुभ को इंस्‍टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 सितंबर 2023 14:29 IST
ख़ास बातें
  • boAt ने सिंगर शुभ की स्‍पॉन्‍सरशिप वापस ली
  • इस महीने होना है सिंगर का इंडिया टूर
  • भारत और कनाडा के बीच रिश्‍तों का तनाव पीक पर है

शुभ का पूरा नाम शुभनीत सिंह है। इसी महीने 23 से 25 सितंबर के बीच मुंबई में उनकी परफॉर्मेंस होनी है।

India-Canada Tension : भारत और कनाडा के बीच तनाव अपने पीक पर है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के एक बड़े आरोप के बाद रिश्‍तों में तल्‍खी बढ़ गई है। उन्‍होंने सोमवार को कहा था कि कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के एजेंट्स का हाथ हो सकता है। जिस हरदीप सिंह को कनाडा अपना नागरिक बता रहा है, वह भारत के लिए एक खालिस्‍तानी आतंकी था। इस मामले के बाद कई अन्‍य क्षेत्रों में भी असर दिखना शुरू हो गया है। कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स ब्रैंड boAt (बोट) ने कनाडा बेस्‍ड पंजाबी सिंगर शुभ (Shubh) के अपकमिंग इंडिया टूर से अपनी स्‍पॉन्‍रशिप को वापस ले लिया है। हालांकि इसकी वजह हालिया मामला नहीं है। 

‘एक्‍स' पर शेयर किए गए एक पोस्‍ट में कंपनी ने लिखा कि इस साल की शुरुआत में की गई कुछ टिप्पणियों की वजह से स्‍पॉन्‍सरशिप को वापस लिया गया है। boAt ने लिखा- हम सबसे पहले एक सच्चे भारतीय ब्रांड हैं। जब हमें इस साल की शुरुआत में शुभ द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पता चला, तो हमने अपनी स्‍पॉन्‍सरशिप को वापस लेने का फैसला किया। 
Advertisement
 

शुभ को लेकर उठाया गया यह कोई पहला कदम नहीं है। बीते दिनों क्रिकेटर विराट कोहली ने भी शुभ को इंस्‍टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। शुभ ने भारत का गलत नक्‍शा पोस्‍ट किया था, जिसके बाद विराट कोहली ने उन्‍हें अनफॉलो कर दिया था। शुभ ने अपने पोस्‍ट में जो मैप शेयर किया था, उससे जम्‍मू-कश्‍मीर गायब था।   
Advertisement

शुभ का पूरा नाम शुभनीत सिंह है। इसी महीने 23 से 25 सितंबर के बीच मुंबई में उनकी परफॉर्मेंस होनी है। नई दिल्‍ली, बंगलूरू जैसे शहरों में भी शुभ की परफॉर्मेंस होनी है। बोट ने ऐलान ऐसे वक्‍त में किया है, जब कनाडाई प्रधानमंत्री के बेतुके आरोप ने भारत के साथ रिश्‍तों में खटास को बढ़ा दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.