भारत 5G विस्तार में यूरोप से आगे, डाउनलोड स्पीड चीन और जापान से ज्यादा!

यूरोप में औसत 5G SA डाउनलोड स्पीड 221.17 Mbps रही, जो अमेरिका (384.42 Mbps), डेवलप्ड एशिया-पैसेफिक (237.04 Mbps) और डेवलपिंग एशिया-पैसेफिक (259.73 Mbps) की तुलना में काफी कम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 फरवरी 2025 19:40 IST
ख़ास बातें
  • चीन ग्लोबल 5G SA मार्केट पर हावी बना हुआ है
  • भारत की 52% उपलब्धता इसे कई विकसित देशों से आगे रखती है
  • अमेरिका भारत से पीछे है और 24% उपलब्धता के साथ तीसरे पायदान पर है

Photo Credit: Reliance Jio

भारत 5G स्टैंडअलोन (SA) डिप्लॉयमेंट में एक लीडर के रूप में उभरा है। देश ने Q4 2024 (2024 की चौथी तिमाही) में 52% उपलब्धता दर हासिल की है। Ookla ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि चीन (80% उपलब्धता), भारत (52% उपलब्धता) और अमेरिका (24% उपलब्धता) 5G SA अपनाने में लीडर रहे हैं, जबकि यूरोप केवल 2% उपलब्धता के साथ कोसे पीछे है। रिसर्च में भारत की इस तेज प्रोग्रेस का श्रेय शुरुआती डिप्लॉयमेंट, स्पेक्ट्रम स्ट्रैटेजी और टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा 5G कोर नेटवर्क में निवेश करने की तत्परता को दिया गया है। इस वृद्धि के चलते भारत ग्लोबल लेवल पर 5G SA नेटवर्क के एक्सपेंशन में अपना एक अहम स्थान बना रहा है।

Ookla के मुताबिक, चीन ग्लोबल 5G SA मार्केट पर हावी बना हुआ है और सबसे अधिक उपलब्धता बनाए हुए है। भारत की 52% उपलब्धता इसे कई विकसित देशों से आगे रखती है। अमेरिका, हालांकि भारत से पीछे है, फिर भी 24% उपलब्धता के साथ तीसरे पायदान पर बना हुआ है। रिपोर्ट आगे बताती है कि यूरोप में धीमा डिप्लॉयमेंट रेट कम ऑपरेटर निवेश और नीतिगत चुनौतियों को दर्शाती है। यूरोप में 5G SA के धीमे एक्सपेंशन को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका कारण वहां की कंपनियों द्वारा कम निवेश और पारंपरिक नेटवर्क पर निर्भरता हो सकती है।
Advertisement

उपलब्धता के अलावा, Ookla के रिसर्च में ग्लोबल 5G SA स्पीड की भी तुलना की गई। यूरोप में औसत 5G SA डाउनलोड स्पीड 221.17 Mbps रही, जो अमेरिका (384.42 Mbps), डेवलप्ड एशिया-पैसेफिक (237.04 Mbps) और डेवलपिंग एशिया-पैसेफिक (259.73 Mbps) की तुलना में काफी कम है। वहीं, भारत ने Q4 2024 में 260.71 Mbps की औसत 5G SA डाउनलोड स्पीड दर्ज की, जो चीन (224.82 Mbps), जापान (254.18 Mbps) और यूरोप (221.17 Mbps) से अधिक थी। हालांकि, भारत की औसत लेटेंसी 52.24 मिलीसेकंड और अपलोड स्पीड 15.69 Mbps रही, जो इसे कुछ अन्य विकसित मार्केट से पीछे रखती है।

भारत में स्पेक्ट्रम मैनेजमेंट और 5G इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया जा रहा है, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में भारत में 5G स्पीड और अधिक बेहतर होगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ookla, 5G deployments, India 5G Connectivity
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  4. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  5. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  6. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  7. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  8. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  9. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  10. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.