IND vs WI 1st ODI Live: भारत बनाम वेस्ट इंडीज के पहले वनडे मैच को TV, मोबाइल और लैपटॉप पर ऐसे देखें लाइव

India Vs West Indies का पहला वनडे मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जुलाई 2023 19:09 IST
ख़ास बातें
  • India Vs West Indies का पहला वनडे मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा
  • लाइव टेलीकास्ट DD Sports चैनल पर होगा
  • JioCinema और FanCode वेबसाइट या ऐप (App) पर भी लाइव देखा जा सकता है

Photo Credit: BCCI

IND vs WI ODI 1 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच आज, यानि 27 जुलाई को खेला जाना है। पहला मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इससे पहले टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारत ने पहला टेस्ट शानदार ढंग से जीता था, जबकि दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारत के पास काफी मजबूत वनडे टीम है लेकिन हाल के दिनों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और कप्तान रोहित शर्मा उम्मीद कर रहे होंगे कि उनकी टीम विजयी शुरुआत करेगी। 

भारत की ओर से बल्लेबाजी क्रम में रोहित शर्मा, शुबमन गिल और विराट कोहली टॉप तीन में शामिल होंगे। वहीं, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों मध्य क्रम में शामिल हो सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या संजू सैमसन को टीम में जगह मिलती है या टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद मेहमान इशान किशन को टीम में जारी रखते हैं। गेंदबाजी का भार युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव स्पिन विकल्प के रूप में मौजूद होंगे। 
Advertisement

बात मेजबान टीम की करें, तो कप्तान शाई होप विश्व कप क्वालीफायर में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपनी टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स एक ठोस ओपनिंग जोड़ी बनाएंगे, जबकि रोवमैन पॉवेल और शिम्रोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी मध्य क्रम में स्थिरता प्रदान करेंगे। गेंदबाजी का भार अल्जारी जोसेफ और जेडन सील्स जैसे खिलाड़ियों पर होगा।

जैसा कि हमने बताया, भारत बनाम वेस्ट इंडीज (IND vs WI ODI 2023) ODI सीरीज का पहला मैच ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा, जिसका लाइव प्रसारण आप अपने टीवी पर देख सकते हैं। इसके अलावा, मैच को मोबाइल या लैपटॉप पर ऑनलाइन भी लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।
Advertisement
 

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND Vs WI) का मैच कैसे देखें लाइव

India Vs West Indies का पहला वनडे मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसका लाइव टेलीकास्ट किसी प्राइवेट चैनल पर नहीं दिखाया जाएगा, बल्कि आप मैच का सीधा प्रसारण DD Sports चैनल पर देख सकते हैं। 
 

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND Vs WI) का मैच कैसे देखें ऑनलाइन (Online Live Stream)

IND Vs WI के पहले ODI मैच को ऑनलाइन लाइव JioCinema और FanCode वेबसाइट या ऐप (App) पर देखा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.