IIT बॉम्बे में 25 स्टूडेंट्स को मिला 1 करोड़ रुपए का सैलरी पैकेज!

इससे पहले आईआईटी दिल्ली कैंपस के लिए अच्छा खासा पैकेज कंपनियों की ओर से देखने को मिला था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 08:40 IST
ख़ास बातें
  • IIT बॉम्बे में 1500 से अधिक जॉब ऑफर विभिन्न कंपनियों की ओर से दिए गए
  • 2022 के लिए कॉलेज के साथ 400 से ज्यादा कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया
  • कंपनियों ने छात्रों के लिए 1100 से ज्यादा जॉब प्रोफाइल पेश कीं

IIT बॉम्बे में इस बार के प्लेसमेंट सीजन में विदेशी कंपनियां छात्रों पर मेहरबान रहीं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) में 1500 से अधिक जॉब ऑफर विभिन्न कंपनियों की ओर से दिए गए। कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव के 9वें दिन तक स्टूडेंट्स के लिए कंपनियों ने जो ऑफर दिए उनमें 1200 से अधिक स्टूडेंट्स ने जॉब ऑफर को स्वीकार किया। इसमें प्री प्लेसमेंट ऑफर भी शामिल है। इस साल यानि 2022 के लिए कॉलेज के साथ 400 से ज्यादा कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिनमें से कई कंपनियां विदेशी भी हैं। इन सभी कंपनियों ने छात्रों के लिए 1100 से ज्यादा जॉब प्रोफाइल पेश की हैं। 

IIT बॉम्बे में इस बार के प्लेसमेंट सीजन में विदेशी कंपनियां छात्रों पर मेहरबान रहीं। इनमें अमेरिका, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड, सिंगापुर, जापान, ताइवान जैसे देशों की कंपनियां शामिल थीं जिन्होंने कॉलेज स्टूडेंट्स को 71 इंटरनेशनल जॉब ऑफर दिए। इसमें से 63 छात्रों ने इन ऑफर्स को स्वीकार किया। इसमें खास बात ये रही कि छात्रों को 1 करोड़ से अधिक का जॉब ऑफर दिया गया। 25 छात्रों को सालाना 1 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है जो काफी बड़ी बात है। इस सीजन में टॉप कंपनियों की लिस्ट में अमेरिकन एक्सप्रेस, टीएसएमसी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, मॉर्गन स्टेनली, स्प्रिंकलर, रिलायंस, अडानी ग्रुप, टाटा ग्रुप, होंडा जापान, मैकिन्से एंड कंपनी जैसे नाम शामिल रहे।   

बॉम्बे आईआईटी के प्लेसमेंट में एक और खास बात ये रही कि इस बार इक्विटी कंपनियों ने रिक्रूटमेंट में काफी रुचि दिखाई। कैंपस में टॉप इक्विटी कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें बेन कैपिटल, एलीवेशन कैपिटल, जीआईसी सिंगापुर आदि शामिल रहीं। प्लेसमेंट ड्राइव का पहला फेज अभी चल रहा है। यह 15 दिसंबर तक चलने वाला है। अभी तक छात्रों को 1500 से लगभग जॉब ऑफर्स मिल चुके हैं। कंपनियां रिक्रूटमेंट के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू और व्यक्तिगत इंटरव्यू, दोनों ही तरह के माध्यम अपना रही हैं। 

इससे पहले आईआईटी दिल्ली कैंपस के लिए अच्छा खासा पैकेज कंपनियों की ओर से देखने को मिला था। कैंपस प्लेसमेंट में इस बार आईआईटी दिल्ली के छात्रों को मोटा सैलरी पैकेज दिया गया है। 50 से ज्यादा छात्रों को 1 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है। सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान, यूके, हांगकांग, नीदरलैंड और अमेरिका से भी स्टूडेंट्स को ऑफर मिले हैं। प्लेसमेंट में बजाज ऑटो, इंटेल, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एनफेज सोलर एनर्जी, प्रैक्सिस ग्लोबल एलायंस के साथ ही अमेरिकन एक्सप्रेस जैसी कंपनियां शामिल थीं जिन्होंने यूनीक जॉब्स ऑफर भी दिए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IIT Bombay, IIT Bombay Recruitment, IIT Bombay Placement

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.