Husqvarna Vektorr होगा Bajaj का दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर! जानें इसके बारे में सब कुछ

Husqvarna अपने पहले electric scooter Vektorr को मई 2021 में सभी के सामने पेश कर चुकी है। उस समय यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में दिखाया गया था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2022 20:46 IST
ख़ास बातें
  • मई 2021 को Husqvarna ने दिखाया था Vektorr कॉन्सेप्ट
  • भारत में Bajaj Auto की फैक्ट्री में हो सकता है प्रोडक्शन
  • Chetak EV के समान हो सकते हैं कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Husqvarna ने Vektorr इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले साल मई में कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में दिखाया था

स्वीडिश कंपनी Husqvarna भारत में Bajaj के साथ मिलकर बिजनेस कर रही है और अब, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि Husqvarna का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Vektorr भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इस स्कूटर को भारत में  KTM और Husqvarna के मालिक Pierer Mobility के पार्टनर Bajaj Auto द्वारा बनाया जाएगा। Husqvarna ने Vektorr इलेक्ट्रिक स्कूटर को मई 2021 में एक कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में दिखाया था। पिछले साल दिसंबर में, Bajaj Chetak EV के साथ रोड पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को टेस्ट होते देखा गया था, जिसे Vektorr माना जा रहा था।

HT Auto की रिपोर्ट में बताया गया है कि Husqvarna Vektorr भारत में Bajaj Auto के बैनर तले लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है। रिपोर्ट कहती है कि बजाज इस स्कूटर को अपनी फैसिलिटी में बनाएगा। इस फैसिलिटी में बजाज पहले से ही अपना पॉपुलर Chetak EV इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती आई है। इसके अलावा रिपोर्ट में इस बात का अंदाज़ा लगाया गया है कि Vektorr और Chetak EV में कई स्पेसिफिकेन्स व फीचर्स एक समान हो सकते हैं।

जैसा कि हमने बताया, Husqvarna अपने पहले electric scooter Vektorr को मई 2021 में सभी के सामने पेश कर चुकी है। उस समय यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में दिखाया गया था। हालांकि, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इसका अंतिम डिज़ाइन कॉन्सेप्ट से अलग होगा। आम राइडिंग अनुभव देने के लिए अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर पर्याप्त स्टोरेज स्पेस के साथ आ सकता है और डिज़ाइन को भारत के अनुकूल रखने के लिए बदला जा सकता है।

Husqvarna Vektorr के बजाज चेतक के समान प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन पर आधारित होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 5.4 kWh ब्रशलेस DC मोटर और 3 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस आ सकता है, जिसकी बदौलत इसकी फुल चार्ज रेंज चेतक के आसपास, यानी 95 किमी होने की उम्मीद है। टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा होने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा, आजकल ट्रेंड में चल रहे सभी एडवांस फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जिनमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंटी-थेफ्ट अलार्म, रिवर्स मोड, क्रूज़ कंट्रोल आदि शामिल हो सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.