इलेक्ट्रिक कार मार्केट में उतरी Huawei, Aito M5 के साथ सीधे टेस्‍ला से टक्‍कर

Huawei की इस कार का ऐलान चीनी ऑटोमेकर Nio की नई कार के ठीक एक हफ्ते बाद हुआ है। Nio का भी दावा है कि उसकी कार टेस्ला को टक्कर दे सकती है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2021 18:07 IST
ख़ास बातें
  • यह Huawei के HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम वाली पहली कार होगी
  • यह कार बिजली और ईंधन दोनों पर चलती है
  • Aito M5 की पहली डिलि‍वरी फरवरी 2022 में शुरू होगी

हुवावे का कहना है कि वह अपने दम पर कार नहीं बनाती है, लेकिन गाड़‍ियों को टेक्निक देती है।

अमेरिका की ओर से बड़े पैमाने पर लगाए गए प्रतिबंधों से उबरते हुए चीनी टेक दिग्‍गज हुवावे Huawei इंडस्‍ट्री में फ‍िर से रफ्तार पकड़ रही है। कंपनी ऑटोमेकर्स के साथ पार्टनरशिप पर कर रही है। इलेक्ट्रिक वीकल EV मैन्‍युफैक्‍चरिंग में यह पार्टनरशिप देखने को मिली है। हुवावे की पहली इलेक्ट्रिक वीकल तैयार है। इस कार का नाम Aito M5 होगा। यह Huawei के HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम वाली पहली कार होगी। यह कार बिजली और ईंधन दोनों पर चलती है। कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर और CEO रिचर्ड यू ने गुरुवार को कंपनी के विंटर प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में यह जानकारी दी। 

Aito M5 की पहली डिलि‍वरी फरवरी 2022 में शुरू होगी। कंपनी का दावा है कि ड्राइविंग रेंज और पीक पावर ऑफर करने के मामले में Aito M5 टेस्‍ला के मॉडल Y से बेस्‍ट है। Huawei की इस कार का ऐलान चीनी ऑटोमेकर Nio की नई कार के ठीक एक हफ्ते बाद हुआ है। Nio का भी दावा है कि उसकी कार टेस्ला को टक्कर दे सकती है। हुवावे का कहना है कि वह अपने दम पर कार नहीं बनाती है, लेकिन गाड़‍ियों को टेक्निक देती है। इससे ऑटोनॉमस गाड़‍ियों के डिवेलपमेंट में तेजी आएगी। 

सब्सिडी के बाद Aito M5 की कीमत 250,000 युआन (लगभग 29,38,474 रुपये) से शुरू होगी। यह टेस्ला के मॉडल Y से लगभग 281,000 युआन (लगभग 33,10,473 रुपये) कम है। हालांकि टेस्ला की कारें पूरी तरह इलेक्ट्रिक हैं, जबकि Aito M5 पूरी तरह इलेक्ट्रिक नहीं है। बैटरी खत्म होने पर इसमें ड्राइविंग रेंज को बढ़ाने के लिए ईंधन टैंक भी है।

ड्राइविंग का बेहतर अनुभव देने के लिए Aito M5 में  डबल-लेयर्ड साउंड-प्रूफ ग्लास लगाए गए हैं। Aito M5 कार Aito ब्रैंड का पहला मॉडल है। Aito ऑटोमेकर सेरेस Seres का हिस्‍सा है। इसकी कारों में पहले भी हुवावे के पार्ट्स लगाए जा चुके हैं। सेरेस को SF मोटर्स के नाम से भी जाना जाता है।
Advertisement

सेरेस कार के साथ HarmonyOS का इंटीग्रेशन इसलिए अहम है, क्‍योंकि कई इलेक्ट्रिक कार स्टार्ट-अप इस तरह के आइडियाज को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। उनका तर्क है कि लोगों के जीवन में कारों और स्‍मार्टफोन की वैल्‍यू एक जैसी होगी। Huawei की एक स्‍मार्टवॉच को Aito M5 में कार Key की तरह इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Car, Electric car, Huawei, Aito M5, Tesla Model Y, HarmonyOS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.