फोन को बनाओ TV रिमोट! नॉन-स्मार्ट टीवी पर भी काम आएंगे ये तरीके

फोन को TV रिमोट कैसे बनाएं? Android और iPhone में आसान सेटअप और ट्रिक्स जानें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 16:58 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्ट और नॉन-स्मार्ट दोनों टीवी को फोन से कंट्रोल किया जा सकता है
  • IR ब्लास्टर और Wi-Fi ऐप्स से रिमोट की जरूरत खत्म
  • सेट-टॉप बॉक्स और स्ट्रीमिंग डिवाइस भी मोबाइल से चलेंगे

Photo Credit: Pexels/ Jakub Zerdzicki

आज के समय में टीवी का रिमोट खो जाना या काम न करना बहुत कॉमन समस्या है। खासकर स्मार्ट टीवी और सेट-टॉप बॉक्स के बढ़ते इस्तेमाल के साथ यूजर्स चाहते हैं कि सब कुछ एक ही डिवाइस से कंट्रोल हो जाए। अच्छी बात यह है कि आपका स्मार्टफोन ही टीवी रिमोट का काम कर सकता है, चाहे आपके पास स्मार्ट टीवी हो या नॉर्मल LED TV। Android और iPhone दोनों में ऐसे तरीके मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप बिना अलग रिमोट के चैनल बदल सकते हैं, वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं और यहां तक कि ऐप्स भी चला सकते हैं।

Smart TV के लिए ऑफिशियल ऐप यूज करें

अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है, तो सबसे आसान तरीका है उसकी ऑफिशियल ऐप का इस्तेमाल करना।

Advertisement
  • Android TV / Google TV: Google TV या Google Home
  • Samsung TV: SmartThings
  • LG TV: LG ThinQ

बस फोन और टीवी एक ही Wi-Fi नेटवर्क पर कनेक्ट होने चाहिए। ऐप में TV सेलेक्ट करते ही आपका फोन रिमोट बन जाएगा।

Universal Remote Apps (Third-party)

अगर आपके पास स्मार्ट टीवी नहीं है या ऑफिशियल ऐप काम नहीं कर रही, तो आप यूनिवर्सल रिमोट ऐप यूज कर सकते हैं।

Advertisement
  • Mi Remote
  • AnyMote Universal Remote

ध्यान रखें: इसके लिए फोन में IR Blaster होना जरूरी होता है, तभी यह पुराने टीवी पर काम करेगा।

IR Blaster से नॉर्मल TV कंट्रोल करें

कुछ Android फोन में IR Blaster दिया जाता है, जिससे आप सीधे TV, AC या सेट-टॉप बॉक्स कंट्रोल कर सकते हैं। अपने फोन फ्रेम में टॉप पर देखें, वहां आपको ब्लैक कलर का एक सेंसर दिखाई देगा, जो IR सेंसर होता है। आपको फोन में पहले से मौजूद नेटिव Remote ऐप खोलना है और TV ब्रांड चुनना है। सेटअप के बाद आप टीवी को कंट्रोल कर सकेंगे। अगर आपका फोन IR सपोर्ट करता है, तो यह सबसे आसान और बिना इंटरनेट वाला तरीका है।

Advertisement

Set-top Box और Streaming Devices कंट्रोल करें

आप फोन से सिर्फ TV ही नहीं, बल्कि सेट-टॉप बॉक्स और स्ट्रीमिंग डिवाइसेज भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए Amazon Fire TV remote app और Google TV remote ऐप का यूज किया जा सकता है। इनके लिए भी फोन और डिवाइस का एक ही Wi-Fi पर होना जरूरी है।

Bluetooth Remote (कुछ TVs में)

कुछ स्मार्ट टीवी Bluetooth रिमोट सपोर्ट करते हैं। ऐसे में आप सीधे फोन को पेयर करके कंट्रोल कर सकते हैं, बिना Wi-Fi के।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.