WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी

अगर आपका फोन खो गया है या आपने नया स्मार्टफोन खरीदा और आपकी पुरानी वॉट्सऐप चैट नजर नहीं आ रही है तो भी आप उसे वापिस पा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 फरवरी 2026 16:03 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp भारत समेत दुनिया भर में काफी लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर
  • WhatsApp पर एंड्रॉयड यूजर्स अपनी चैट का गूगल ड्राइव पर बैकअप ले सकते हैं।
  • WhatsApp पर आईफोन यूजर्स अपनी चैट आईक्लाउड पर बैकअप ले सकते हैं।

WhatsApp ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा देती है।

Photo Credit: Unsplash/Dimitri Karastelev

WhatsApp भारत समेत दुनिया भर में काफी लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। ऐसे में अगर आपका फोन खो गया है या आपने नया स्मार्टफोन खरीदा और आपकी पुरानी वॉट्सऐप चैट नजर नहीं आ रही है तो भी आप उसे वापिस पा सकते हैं। WhatsApp एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को अपनी चैट और मीडिया को गूगल ड्राइव या आईक्लाउड पर बैकअप लेने की सुविधा प्रदान करता है। यह एक प्रकार से यूजर्स के पास अपनी चैट की एक कॉपी होती है, जिसे आसानी से रीस्टोर किया जा सकता है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स अपनी WhatsApp चैट हिस्ट्री का बैकअप गूगल अकाउंट पर ले सकते हैं, जबकि आईफोन यूजर्स चैट का बैकअप आईक्लाउड पर ले सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप चैट का बैकअप ले सकते हैं और रीस्टोर कर सकते हैं।

एंड्रॉइड पर WhatsApp चैट कैसे करें रीस्टोर

  • सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में वॉट्सऐप खोलना है।
  • उसके बाद थ्री डॉट मेनू पर टैप करना है।
  • फिर आपको सेटिंग्स खोलना है।
  • उसके बाद आपको चैट्स पर टैप करना है और चैट बैकअप का चयन करना है।
  • सबसे आखिर में आपको बैकअप पर टैप करना है।

ऑटोमैटिक बैकअप कैसे करें सेट

  • अपने एंड्रॉइड फोन पर वॉट्सऐप खोलना है।
  • सेटिंग्स में जाना है, फिर चैट्स, उसके बाद चैट बैकअप और बैकअप टू योर गूगल अकाउंट पर जाना है।
  • बैक शेड्यूल जैसे कि नेवर या ओनली वेन आई टैप बैकअप का चयन करना है।
  • उस गूगल अकाउंट का चयन करना है, जहां आप अपनी चैट्स सेव करना चाहते हैं।
  • अगर आपका कोई गूगल अकाउंट कनेक्टेड नहीं है तो ऐड अकाउंट पर टैप करना है और अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी है।
  • अगर आप अपने मोबाइल नेटवर्क डाटा का उपयोग करके अपनी चैट्स का बैकअप लेना चाहते हैं तो सेल्यूलर का उपयोग करके बैकअप का चयन करना है।

Advertisement

iOS पर WhatsApp चैट कैसे करें रीस्टोर

  • सबसे पहले आपको अपने आईफोन में वॉट्सऐप खोलना है।
  • अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है।
  • चैट्स पर टैप करना है।
  • चैट बैकअप का चयन करना है और बैकअप पर टैप करना है।

ऑटोमैटिक बैकअप कैसे करें सेट

Advertisement
  • सबसे पहले आईफोन में WhatsApp खोलना है और सेटिंग्स पर टैप करना है।
  • फिर चैट्स पर जाना है और चैट बैकअप पर टैप करना है।
  • ऑटो बैकअप पर टैप करना है और बैकअप की फ्रीक्वेंसी का चयन करना है।
  • आप बैकअप में वीडियो शामिल करना चाहते हैं या नहीं, उसका भी चयन कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.