GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम

अगर आप अपना नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए आपको गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) का पंजीकरण करना जरूरी होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 16:02 IST
ख़ास बातें
  • GST का पंजीकरण ऑनलाइन किया जा सकता है।
  • वार्षिक टर्नओवर ₹40 लाख होने पर GST रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • सर्विसेज देने पर ₹20 लाख से अधिक होने पर GST रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

बिजनेस को औपचारिक रूप देने के लिए GST रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

Photo Credit: GST

अगर आप अपना नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए आपको गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) का पंजीकरण करना जरूरी होगा। अगर आप वस्तुओं का व्यापार करते हैं तो वार्षिक टर्नओवर ₹40 लाख और सर्विसेज देने पर ₹20 लाख से अधिक होने पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इस डिजिटल युग में जीएसटी रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करना काफी आसान है, जिसमें आप अपने घर या ऑफिस से ही प्रक्रिया कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

GST क्यों है जरूरी
भारत में व्यापारियों के लिए GST आइडेंटिफिकेशन नंबर (GSTIN) लेना सिर्फ एक कानूनी औपचारिकता ही नहीं बल्कि जरूरी प्रक्रिया है जो कि कानूनी मान्यता दिलाने के साथ-साथ इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने और बड़े बाजार और ई-कॉमर्स मार्केट तक एक्सेस और बिजनेस की विश्वसनीयता बढ़ाने में मदद करता है। नया बिजनेस शुरू करने या मौजूदा बिजनेस को औपचारिक रूप देने के लिए GST रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

  • सबसे पहले आपको GST पोर्टल पर जाना है और सर्विसेज पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है और न्यू रजिस्ट्रेशन पर जाना है।
  • अब आपको टेंप्रेरेरी रेफ्रेंस नंबर (TRN) जनरेट करना होगा, जिसके लिए आपको ये जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • टैक्सपेयर का चयन करना होगा, उसके बाद नाम, राज्य, जिला, पैन कार्ड पर दर्ज नाम, पैन नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए अलग-अलग ओटीपी को दर्ज करके दोनों को वेरिफाई करना होगा और आखिर में प्रोसिड पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद सिस्टम 15 डिजिटल का टेंपोरेरी रेफ्रेंस नंबर (TRN) जनरेट करेगा। इस नंबर लिख कर रख लीजिए, क्योंकि आपको आवेदन पूरा करने के लिए इसकी जरूरत होगी।
  • अब पोर्टल पर वापस जाकर अपने TRN नंबर का इस्तेमाल करके लॉगिन इन करना है।
  • अब आपको ऐप्लिकेशन का पार्ट-B पूरा करना होगा, जिसमें ज्यादा जानकारी होती हैं।
  • आपको माय सेव्ड ऐप्लिकेशन में जाकर ड्रॉफ्ट फॉर्म के एक्शन आइकन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको बिजनेस की जानकारी, प्रमोटर और पार्टनर की जानकारी, बिजनेस का मेन स्थान, बैंक अकाउंट की जानकारी और गुड्स और सर्विस आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • सब्मिट से पहले वेरिफिकेशन करना होगा। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी सही है और उसके बाद डिजिटल सिग्नेसचर सर्टिफिकेट (DSC) कंपनी और LLP के जरिए जरूरी है। आधार ओटीपी (ई-साइन) और इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेश कोड (EVC) की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

सफलतापूर्वक सब्मिट होने के बाद आपको एक ऐप्लिकेशन रेफ्रेंस नंबर (ARN) एसएमएस और ईमेल के जरिए प्राप्त होगा। आप इस एआरएन के जरिए जीएसटी पोर्टल पर अपना ऐप्लिकेशन स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। अगर सभी दस्तावेज सही होंगे तो अप्रूवल में 3-7 कार्य दिवस का समय लगता है।

प्रोपराइटरशिप के लिए:
GST रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
पैन और आधार
फोटोग्राफ
बिजनेस एड्रेस प्रूफ
बैंक की जानकारी

पार्टनरशिप/LLP के लिए:
पार्टनरशिप डीड
फर्म का पैन
सभी पार्टनरों का पैन और आधार
एड्रेस प्रूफ
बैंक की जानकारी

Advertisement

प्राइवेट लिमिटेड कंपनी:
इनकॉर्पोरेशन का सर्टिफिकेट
कंपनी का पैन
डायरेक्टर्स का पैन और आधार
बोर्ड रेजोल्यूशन
एड्रेस प्रूफ

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.