WhatsApp पर कैसे बनाएं अपनी पसंद का अवतार, ये है आसान तरीका

WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर आप अपनी पसंद का अवतार बना सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 फरवरी 2026 13:28 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।
  • WhatsApp पर ऐप में अपनी पसंद के अवतार बनाने की सुविधा मिलती है।
  • WhatsApp पर अपने अवतार को प्रोफाइल फोटो के तौर पर भी सेट कर सकते हैं।

WhatsApp लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।

Photo Credit: Unsplash

WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। आपको ऐप के अंदर ही अपने पसंद के अवतार बनाने की सुविधा मिलती है, जिससे आप कस्टम स्टिकर के जरिए खुद को जाहिर कर सकते हैं। यहां तक ​​कि अपने अवतार को प्रोफाइल फोटो के तौर पर भी सेट कर सकते हैं। यह फीचर भारत और दुनिया भर में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप वॉट्सऐप पर अपनी पसंद का अवतार बना सकते हैं।

वॉट्सऐप पर अवतार कैसे करें तैयार:

वॉट्सऐप पर मैनुअली अवतार ऐसे बनाएं
सबसे पहले आपको थ्री डॉट मेनू पर टैप करना है, फिर सेटिंग्स पर टैप करना है और फिर अवतार पर टैप करना है।
क्रिएट योर अवतार पर टैप करना है, गेट स्टार्टेड पर क्लिक करना है और क्रिएट मैनुअल पर टैप करना है।
अपनी स्किन टोन, हेयरस्टाइल, फेस शेप और बॉडी टाइप का चयन करना है और सेव और कंटीन्यू पर टैप करना है।
अपने अवतार की दिखावट को अपनी पसंद के अनुसार बनाने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
सेव पर टैप करना है।
इसके अलावा आप चैट में जाकर स्टिकर बटन और फिर अवतार पर टैप करके अपना अवतार बना सकते हैं।

फोटो से अवतार कैसे करें तैयार:

आप अपनी फोटो का उपयोग करके अपनी पसंद का अवतार तैयार कर सकते हैं।
थ्री डॉट मीनू पर टैप करना है, फिर सेटिंग्स पर जाना है और फिर अवतार पर टैप करना है।
क्रिएट योर अवतार पर टैप करना है, फिर गेट स्टार्टेड, क्रिएट फ्रॉम सेल्फी के लिए टैप करना है।
अगर कैमरा एक्सेस की अनुमति देने के लिए कहा जाए तो कंटीन्यू पर टैप कर सकते हैं, फिर ऐप का उपयोग करते हुए या ओनली दिस टाइम का चयन करना है।
अपना फेस फ्रेम के बीच में रखना है और कैमरे पर टैप करना है।
अपना अवतार कस्टमाइज करना है।
सेव और कंटीन्यू पर टैप करना है।
अपना अवतार कस्टमाइज कर सकते हैं।
सेव पर टैप करना है।

Advertisement

आप कभी भी अपना अवतार हटा सकते हैं। अवतार को डिलीट करना पर्मानेंट है और इसे वापस नहीं लाया जा सकता है। आपकी फोटो का उपयोग किसी अन्य चीज के लिए नहीं किया जाएगा। आपका अवतार बनने के बाद वॉट्सऐप फोटो हटाने डिलीट करनी शुरू करेगा। आप अपने अवतार के लिए जेंडर का चयन नहीं कर सकते हैं। लिंक किए गए डिवाइस या कंपेनियन फोन पर अवतार उपलब्ध नहीं हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.