PAN Card आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन जानने का तरीका

अगर आपने नए PAN Card के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है या फिर आपने अपने पैन कार्ड को फिर से छापने का आवेदन दिया है तो आपके भी मन में सवाल होगा कि एप्लिकेशन का स्टेटस कैसे जांचा जाए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2018 19:03 IST
ख़ास बातें
  • पैन कार्ड के लिए आवदेन देने पर मिलता है एप्लिकेशन नंबर
  • पैन कार्ड इनकम टैक्स के लिए है ज़रूरी
  • बैंक अकाउंट खोलने के लिए भी पैन कार्ड होना ही चाहिए
अगर आपने नए PAN Card के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है या फिर आपने अपने पैन कार्ड को फिर से छापने का आवेदन दिया है तो आपके भी मन में सवाल होगा कि एप्लिकेशन का स्टेटस कैसे जांचा जाए। अच्छी बात यह है कि NSDL और UTITS की वेबसाइट पर आप अपने PAN कार्ड एप्लिकेशन का स्टेटस जांच सकते हैं। बता दें कि इन दोनों ही संस्थाओं के पास पैन कार्ड बनाने का लाइसेंस है। आवेदन का स्टेटस जानने की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। इसके लिए आपके पास एप्लिकेशन नंबर होना चाहिए जो पैन कार्ड एप्लिकेशन भरने के बाद ईमेल के ज़रिए भेजा जाता है। आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके पैन कार्ड एप्लिकेशन का स्टेटस जांच सकते हैं।

How to check PAN Card application status online (NSDL)
1. NSDL PAN एप्लिकेशन स्टेटस ट्रैकिंग पेज पर जाएं।
2. यहां पर एप्लिकेशन का प्रकार चुनें। आपके मामले में यह PAN - New / Change Request रहेगा।
3. इसके बाद एप्लिकेशन टाइप के ठीक नीचे दिए गए ब्लॉक में एक्नॉलेजमेंट नंबर लिखें। यह नंबर आपको एनएसडीएल द्वारा भेजे गए ईमेल में मिल जाएगा।
Advertisement
4. अब तस्वीर में नज़र आ रहे कैपचा कोड को डालें।
5. अब सब्मिट पर क्लिक कर दें।

अब आप अपना पैन कार्ड एप्लिकेशन स्टेटस जान जाएंगे। यहां पर पता चलेगा कि आपका एप्लिकेशन प्रोसेस हो रहा है या यह प्रक्रिया पूरी हो गई है।
Advertisement
 

How to check PAN Card application status online (UTITSL)
Advertisement
1. UTITSL PAN कार्ड एप्लिकेशन स्टेटस पेज पर जाएं।
2. यहां एप्लिकेशन कूपन नंबर डालें। यह नंबर आपको पैन कार्ड एप्लिकेशन भरने के बाद UTITSL द्वारा ईमेल पर भेजा गया होगा।
3. आप चाहें तो सीधे अपना PAN Number भी डाल सकते हैं।
Advertisement
4. अब कैपचा कोड डालें।
5. अब सब्मिट पर क्लिक कर दें।
6. यहां पर आप जान जाएंगे कि आपको पैन कार्ड फिर से जारी हो गया है या रीप्रिंट हो गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PAN Card, PAN Number

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.