सिंगल चार्ज में 300KM चलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, क्रूज कंट्रोल और 90किमी की टॉप स्पीड

Horwin SK3 2022 एडिशन एक एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें फुल कलर TFT डिस्प्ले दी गई है। इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एक कीलेस पावर सिस्टम और क्रूज कंट्रोल दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 14 इंच के बड़े एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मई 2022 16:11 IST
ख़ास बातें
  • Highlights Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 300 किमी है।
  • Highlights Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर चीन और यूरोप में उपलब्ध है।
  • Highlights Horwin SK3 की टॉप स्पीड 90kmph है।

Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 300 किमी है।

Photo Credit: Horwin

चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Horwin (हॉरविन) ने Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) के 2022 एडिशन को लॉन्च किया है। इस स्कूटर की खासियत इसकी जबरदस्त रेंज है जो कि एक 300 किमी तक जाती है।  इसका पुराना एडिशन SK3 बीते साल लॉन्च किया गयाथा जो कि सिंगल चार्ज में 80 किमी की रेंज प्रदान करता था।
 

Horwin SK3 2022 एडिशन की रेंज


अब 2022 के लिए हॉरविन ने अपने पावरहाउस में बदलाव किए हैं और इलेक्ट्रिक स्कूटर को 300 किमी की दमदार रेंज प्रदान करने लायक बनाया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस रेंज को सिर्फ दो बैटरियों को एक साथ इस्तेमाल करके ही हासिल कर सकते हैं। एक सिंगल बैटरी में 160 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है और यह वर्तमान में भारत में मौजूद इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तुलना में काफी ज्यादा है।
 

Horwin SK3 2022 एडिशन की पावर और स्पेसिफिकेशन


पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Horwin SK3 में 3.1kW मोटर दी गई है जो कि 6.3kW पावर आउटपुट प्रदान करती है। इसकी लिथियम आयन बैटरी 72V36Ah रेटिड है। टॉप स्पीड की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होकर 90kmph की स्पीड से दौड़ सकता है। परफॉर्मेंस के हिसाब से बात करें तो यह नया Horwin SK3 किसी भी एंट्रील लेवल 125cc को टक्कर दे सकता है, या उसके समकक्ष रह सकता है। अपने बड़े बॉडीवर्क के बावजूद Howin SK3 दिन भर के इस्तेमाल के लिए सही विकल्प साबित हो सकता है। सस्पेंशन की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड टेलिस्कोपिक फोर्क्स अप फ्रंट और बैक में ड्यूल शॉक सेटअप दिया गया है।
Advertisement
 

Horwin SK3 2022 एडिशन के फीचर्स


फीचर्स की बात की जाए तो Horwin SK3 2022 एडिशन एक एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें फुल कलर TFT डिस्प्ले दी गई है। इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एक कीलेस पावर सिस्टम और क्रूज कंट्रोल दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 14 इंच के बड़े एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इस स्कूटर में शार्प बॉडी और मस्कुलर डिजाइन दिया गया है जो कि एक रेडिकल स्टाइल है। Horwin चीन के अलावा यूरोप में भी SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचता है। मगर यह स्कूटर भारत में कब आएंगे या नहीं फिलहाल इसकी कोई उम्मीद नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 2022 Horwin SK3, Best Mileage Scooter, Electric Scooter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  7. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  8. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.