10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन

Honor एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें 13,500mAh की बैटरी और करीब 7 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है। यह फोन कंपनी की X-Series का हिस्सा हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 नवंबर 2026 17:29 IST
ख़ास बातें
  • Honor के नए X-Series फोन में 13,500mAh बैटरी मिलने की चर्चा
  • स्मार्टफोन में करीब 6.96 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है
  • चीनी नववर्ष से पहले फोन लॉन्च होने की उम्मीद है

Honor X80 Pro Max (ऊपर तस्वीर में) को 11,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया था

Photo Credit: Honor

Honor स्मार्टफोन की बैटरी को लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। कंपनी एक ऐसे फोन पर काम कर रही है, जिसमें करीब 13,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। खास बात यह है कि इस फोन में लगभग 7 इंच की बड़ी डिस्प्ले दिए जाने की भी चर्चा है। यह Honor की X-Series का नया स्मार्टफोन हो सकता है। एक टिप्स्टर के मुताबिक, कंपनी इसे चाइनीज न्यू ईयर से पहले लॉन्च कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह मौजूदा स्मार्टफोन्स के मुकाबले काफी बड़ी बैटरी वाला मॉडल होगा। हालांकि, Honor ने अभी इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

जानकारी टिप्सटर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) के Weibo पोस्ट के जरिए सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि Honor के अपकमिंग X-Series फोन में 6.96 इंच यानी करीब 7 इंच की डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ लगभग 13,500mAh की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट में फोन के प्रोसेसर, कैमरा और चार्जिंग स्पीड को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल इसका नाम भी सामने नहीं आया है।

Advertisement

इससे पहले Honor की 13,500mAh क्षमता वाली एक बैटरी के ट्रायल प्रोडक्शन में पहुंचने की खबर आई थी। वहीं, एक पुराने लीक में कंपनी के 7 इंच के मिड-रेंज फोन के लिए 15,000mAh बैटरी टेस्ट किए जाने की बात कही गई थी। हालांकि, नए लीक में 13,500mAh बैटरी की ही जानकारी दी गई है।

Honor पिछले कुछ समय से अपने स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी देने पर फोकस कर रहा है। कंपनी ने जनवरी 2026 में आए Honor Power 2 में 10,080mAh की बैटरी दी। खास बात यह थी कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई 7.98mm रखी गई है। इसमें 80W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा Honor WIN सीरीज में 10,000mAh और Honor X80 Pro Max में 11,000mAh की बैटरी दी गई है। अक्टूबर में कंपनी ने Honor X9e Pro लॉन्च किया, जिसमें 11,000mAh बैटरी मौजूद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.