Honeywell Air Touch V1, Air Touch V5 एयर प्यूरिफायर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Honeywell Air Touch V5 में प्री फिल्टर,नेनो सिल्वर एंटी बैक्टीरियल फिल्टर, H13 हेपा फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2024 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Honeywell Air Touch V1 में 152 m³/h तक CADR है।
  • Honeywell Air Touch V5 की कीमत 9,699 रुपये है।
  • Honeywell Air Touch V1 की कीमत 4,999 रुपये है।

Honeywell Air Touch V1 में 3 स्टेज फिल्ट्रेशन मिलता है।

Photo Credit: Honeywell

सिक्योर कनेक्शन ने अपनी एयर प्यूरिफायर रेंज में विस्तार करते हुए Honeywell Air Touch V1 और Honeywell Air Touch V5 को पेश किया है। इन प्यूरिफायर को कई इनडोर एनवॉयर्मेंट में साफ हवा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें एडवांस फिल्ट्रेशन सिस्टम और यूजर्स फ्रेंडली फीचर्स शामिल हैं। यहां हम आपको Honeywell Air Touch V1 और Air Touch V5 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honeywell Air Touch V1, Air Touch V5 Price


कीमत की बात की जाए तो Honeywell Air Touch V1 की कीमत 4,999 रुपये और Honeywell Air Touch V5 की कीमत 9,699 रुपये है। नए मॉडल आज से भारत और ग्लोबल लेवल पर रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।


Honeywell Air Touch V1 Specifications


Honeywell Air Touch V1 में 152 m³/h तक CADR है। यह 235 स्क्वायर फीट एरिया को कवर करता है। यह 3 स्टेज फिल्ट्रेशन के साथ आता है, जिसमें प्री फिल्टर, H13 हेपा फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर शामिल हैं। यह प्रति घंटे में 5 बार हवा बदलता है। इसका नॉयज लेवल 29 dB/A है, यह साइलेंट ऑपरेशन प्रदान करता है। 3 सेटिंग्स में एयर प्यूरिफाइंग स्पीड को एडजेस्ट किया जा सकता है। यह फिल्टर चेंज इंडीकेटर के साथ आता है। फिल्टर की लाइफ 9,000 घंटे या लगभग 1 साल होती है। यह 12वॉट पावर कंज्पशन करता है, जिसमें 100-240V~, 50/60Hz शामिल है।


Honeywell Air Touch V5 Specifications


Honeywell Air Touch V5 में 380 m³/h तक CADR है। यह 589 स्क्वायर फीट एरिया को कवर करता है। यह 4 स्टेज फिल्ट्रेशन के साथ आता है, जिसमें प्री फिल्टर,नेनो सिल्वर एंटी बैक्टीरियल फिल्टर, H13 हेपा फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर शामिल हैं। यह प्रति घंटे में 5 बार हवा बदलता है। इसका नॉयज लेवल 29 dB/A है, यह स्लो स्पीड पर साइलेंट ऑपरेशन प्रदान करता है। 3 सेटिंग्स में एयर प्यूरिफाइंग स्पीड को एडजेस्ट किया जा सकता है। यह फिल्टर चेंज इंडीकेटर के साथ आता है।
Advertisement

फिल्टर की लाइफ 9,000 घंटे या लगभग 1 साल होती है। यह 35वॉट पावर कंज्पशन करता है, जिसमें 220-240V~, 50/60Hz शामिल है। इसमें PM2.5 लेवल डिस्प्ले रियल टाइम इंडीकेटर है। इसमें चाइल्ड लॉक आता है। यह वाई-फाई के साथ आता है, जिसमें Honeywell एयर टच ऐप का सपोर्ट करता है। यह एलेक्सा का सपोर्ट करता है। इसमें टच कंट्रोल पैनल मिलता है। यह स्लीड मोड के साथ आता है, जिसमें ऑटोमैटिक सेट ऑफ टाइमर (2, 4, 6 और 8 घंटे) है। यह 3D एयरफ्लो सिस्टम के साथ आता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.