हवाई जहाज बनाएगी Honda, 11 सीटों वाले प्लेन की ये होंगी खूबियां

Honda Aircraft Co. नए बिजनेस जेट तैयार करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जून 2023 11:52 IST
ख़ास बातें
  • होंडा मोटर कंपनी (Honda Motor Co.) अपना नया हवाई जहाज बनाने जा रही है।
  • नए बिजनेस जेट में 11 लोग बैठ सकेंगे।
  • यह HondaJet का अपग्रेडेड वर्जन होगा जो कि फ्यूल एफिशिएंट होगा।

Honda Aircraft Co. नए बिजनेस जेट तैयार करने जा रही है।

Photo Credit: HondaJet

होंडा मोटर कंपनी (Honda Motor Co.) अपना नया हवाई जहाज बनाने जा रही है। यह एक बिजनेस जेट होगा जिसमें 11 लोगों के लिए जगह होगी। इस कॉम्पेक्ट जेट की मेन्युफैक्चरिंग अमेरिका आधारित होंडा एयरक्राफ्ट कंपनी (Honda Aircraft Co.) करेगी जो कि होंडा मोटर का ही एक अंग है। कंपनी ने बिजनेस जेट के बारे में घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही वह अमेरिकी एविएशन अथॉरिटी से फ्लाइट्स उड़ाने के लिए सर्टिफिकेशन प्राप्त करेगी। 

Honda Aircraft Co. नए बिजनेस जेट तैयार करने जा रही है। कंपनी का यह नया एयरप्लेन HondaJet से बड़ा होगा। HondaJet में 8 लोगों के बैठने की जगह है, जबकि नए बिजनेस जेट में 11 लोग बैठ सकेंगे। जापान के नेशनल डेली The Mainichi के अनुसार, कंपनी का यह नया कमर्शिअल उत्पाद होगा जिसे हल्के जेट की श्रेणी में रखा जाएगा। इसे यूं कहें कि यह HondaJet का अपग्रेडेड वर्जन होगा जो कि फ्यूल एफिशिएंट होगा। यह 20% तक ईंधन की बचत करेगा। कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह नया जेट प्लेन एक बार के ईंधन में उत्तरी अमेरिका की उड़ान पूरी कर सकेगा। 

कंपनी ने इसे 2 साल पहले ही पेश कर दिया था जब 2021 में HondaJet 2600 Concept से पर्दा उठाया गया था। हालांकि होंडा की ओर से इस नए बिजनेस जेट के बारे में अभी कम ही जानकारी साझा की गई है। जल्द ही कंपनी इसकी अन्य खासियतों के बारे में भी अधिक जानकारी साझा कर सकती है। यह अब से लगभग 5 साल बाद कमर्शिअल रूप में उपलब्ध हो पाएगा। कंपनी का इसे 2028 तक मार्केट में उतारने का प्लान है। 

HondaJet का यह अपकमिंग अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च होने में अभी समय है। तब तक मार्केट में अन्य प्रतियोगी भी अपने जेट प्लेन पेश कर सकते हैं। ऐसे में देखना होगा कि होंडा इसे किसी यूएसपी के साथ पेश करती है। Honda Aircraft Company की शुरुआत 2006 में हुई थी। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इसका मकसद मार्केट में ज्यादा सेफ, ज्यादा ईंधन की बचत करने वाले में जेट प्लेन प्राइवेट एविएशन सेक्टर में उतारने का है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  2. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  4. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  5. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  6. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  7. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  8. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.