65 km रेंज वाला Honda MS01 इलेक्ट्रिक मोपेड हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Honda MS01 इलेक्ट्रिक मोपेड छोटी शहरी यात्राओं के लिए एक किफायती और टिकाऊ विकल्प है। जैसा कि हमने बताया, इसकी सिंगल चार्ज रेंज 65 किमी है। इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को Honda और Muji ने मिलकर तैयार किया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जुलाई 2022 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Honda MS01 चीन में 4,980 चीनी युआन (करीब 59,000 रुपये) में हुआ है लॉन्च
  • 65 km की सिंगल चार्ज रेंज और 25 kmph की टॉप स्पीड से है लैस
  • Honda MS01 इलेक्ट्रिक मोपेड छोटी शहरी यात्राओं के लिए है किफायती विकल्प

Honda MS01 को चीन में 4,980 चीनी युआन (करीब 59,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है

Honda ने अपने एक मौजूदा मोपेड का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया है, जो फिलहा केवल चीन की मार्केट में उपलब्ध होगा। Honda MS01 इलेक्ट्रिक मोपेड कंपनी के एक लोकप्रिय Cub मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन है। कंपनी ने कथित तौर पर कहा है कि इस इलेक्ट्रिक मोपेड की लगभग 5,000 यूनिट्स स्थानीय डिलीवरी के लिए उपलब्ध होंगी। इसे छोटी शहरी यात्राओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 65 km चल सकता है।

Insideevs के अनुसार, Honda MS01 को चीन में 4,980 चीनी युआन (करीब 59,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक मोपेड को सबसे पहले चीन में बेचा जाएगा। हालांकि अन्य मार्केट में इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Honda MS01 इलेक्ट्रिक मोपेड छोटी शहरी यात्राओं के लिए एक किफायती और टिकाऊ विकल्प है। जैसा कि हमने बताया, इसकी सिंगल चार्ज रेंज 65 किमी है। इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को Honda और Muji ने मिलकर तैयार किया है।

Honda MS01 इलेक्ट्रिक मोपेड में 17-इंच साइज के ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं,जो सभी प्रकार की ऑन-रोड राइडिंग को संभालने में सक्षम होंगे। MS01 पर 400W हब-माउंटेड मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक मोपेड 25 किलोमीटर प्रति घंटे (16 मील प्रति घंटे) की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है। इसमें एक रीजनरेटिव EBS पावर सिस्टम भी मिलता है।
Advertisement

कंपनी ने इस मोपेड में एक 48V/20Ah क्षमता का लिथियम बैटरी पैक फिट किया है। इसकी 65 km की रेंज की बौदलत यदि राइडर छोटी शहरी यात्रा करता है, तो उसे इसे हफ्ते में केवल एक या दो बार ही चार्ज करना पड़ेगा।
Advertisement

यह मोपेड पेडल-असिस्ट फीचर के साथ आता है। इसमें U-शेप बॉडी मिलती है और इसके छोटे बाइक पेडल की बदलौत इसे हर साइज के राइडर द्वारा आसानी से चलाया जा सकता है। स्कूटर में पारंपरिक हैंडलबार मिलते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कीमत को कम रखने के लिए कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मोपेड में ज्यादा एडवांस और फैंसी फीचर्स को शामिल नहीं किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.