Cyber Fraud: ज्यादा पैसा कमाने के लालच में 25 भारतीय गए थाईलैंड, बुरे फंसे!

फ्रॉड करने वालों ने भारतीयों को हाई पेइंग जॉब का लालच दिया और उन्हें लाओस ले जाया गया, जहां उन्हें साइबर धोखाधड़ी करने के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मार्च 2024 18:17 IST
ख़ास बातें
  • फ्रॉड करने वालों ने भारतीयों को हाई पेइंग जॉब का लालच दिया
  • थाइलैंड के बजाय उन्हें लाओस ले जाया गया
  • सभी को साइबर फ्रॉड करने पर मजबूर किया गया
आसानी से और थोड़े समय में अच्छी कमाई के चक्कर में आए दिन बड़ी संख्या में लोग स्कैमर्स का शिकार हो रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में साइबर फ्रॉड की शिकायतों में कई गुना बढ़ोतरी देखी गई है। लेटेस्ट मामला मुंबई में रिपोर्ट हुआ है, जहां पुलिस ने कथित तौर पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 25 से अधिक भारतीयों को थाईलैंड में अधिक कमाई वाली नौकरियों का झांसा देकर ठगा है। 

समाचार एंजेसी पीटीआई (via NDTV) के अनुसार, फ्रॉड करने वालों ने भारतीयों को हाई पेइंग जॉब का लालच दिया और उन्हें लाओस ले जाया गया, जहां उन्हें साइबर धोखाधड़ी करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक एजेंट जेरी जैकब (46) है, जो रैकेट का सरगना बताया जा रहा है। इसके सहयोगी का नाम गॉडफ्रे अल्वारेस (39) बताया गया है। दोनों की गिरफ्तारी सिद्धार्थ यादव नाम के एक 23 वर्षीय भारतीय युवक की शिकायत पर हुई। 23 मार्च को दर्ज मामले में सनी नाम के एक अन्य एजेंट का भी नाम है।

यादव मुंबई के ठाणे इलाके का निवासी है और वह जॉब सिंडिकेट के शिकार बने तीन अन्य व्यक्तियों के साथ दक्षिण पूर्व एशियाई देश में भारतीय दूतावास की मदद से लाओस से लौटने में कामयाब रहे। यादव ने पुलिस को बताया कि वह अच्छा पैसा कमाने की उम्मीद में दिसंबर 2022 में थाईलैंड गए थे, लेकिन उन्हें थाईलैंड सीमा के पास लाओस में एक जगह ले जाया गया।

रिपोर्ट आगे बताती है कि एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी जैकब, अल्वारेस और सनी ने कथित तौर पर  यादव और लगभग दो दर्जन भारतीयों को कॉल सेंटरों में काम कराया, जिन्होंने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यूरोप, अमेरिका और कनाडा में लोगों को धोखा दिया।
Advertisement

यादव ने अपनी शिकायत में कहा कि कॉल सेंटर्स ने मामूली कारण बताकर कर्मचारियों पर भारी जुर्माना लगाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वह और तीन अन्य लोग अपनी वापसी के लिए लाओस में भारतीय दूतावास पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी पिटाई की। अधिकारी ने कहा कि भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद, स्थानीय पुलिस ने  यादव सहित अन्य युवाओं को बचाया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cyber Fraud, Thailand, Cyber Crime, High Paid Jobs
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.