Happy Ganesh Chaturthi 2025: वॉट्सऐप पर खास स्टिकर्स से दें सभी को बधाई, ये है आसान तरीका

Happy Ganesh Chaturthi 2025: आज यानी कि 27 अगस्त, 2025 को गणेश चतुर्थी का त्योहार भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 10:05 IST
ख़ास बातें
  • गणेश चतुर्थी का त्योहार भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है।
  • इस त्याहोर को गणेश जी के जन्मदिवस के तौर पर मनाया जाता है।
  • वॉटस्ऐप पर खास गणेश चतुर्थी स्टीकर भेजकर बधाई दे सकते हैं।

Happy Ganesh Chaturthi 2025

Photo Credit: Unsplash/Ajeet Mestry

Happy Ganesh Chaturthi 2025: आज यानी कि 27 अगस्त, 2025 को गणेश चतुर्थी का त्योहार भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन गणेश जी को घर लाया जाता है और पूजा अर्चना की जाती है। इस त्याहोर को गणेश जी के जन्मदिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत में महाराष्ट्र के साथ-साथ गुजरात, गोवा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल आदि राज्य में काफी भव्य आयोजन होते हैं। अब देश की राजधानी दिल्ली में भी गणेश उत्सव की धूम देखे को मिल रही है। अगर आप अपने करीबियों, मित्रों और परिवारों को इस त्योहार की बधाई देने का सोच रहे हैं तो हम डिजिटल युग में नया तरीका बता रहे हैं। वॉट्सऐप आज भारत में सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, इसका इस्तेमाल एक दूसरे को मैसेज भेजने, कॉल करने और फोटो-वीडियो आदि शेयर करने के लिए होता है, लेकिन आप इसका उपयोग नए तरीके से बधाई देने के लिए भी कर सकते हैं। आप सभी करीबियों को खास गणेश चतुर्थी स्टीकर भेजकर बधाई दे सकते हैं। अगर आपको इसका तरीका नहीं पता है तो हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

WhatsApp पर कैसे दें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं:

  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में WhatsApp को खोलना है।
  • फिर आपको उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट पर जाना है, जहां आप शुभकामनाएं देना चाहते हैं।
  • अब आपको चैट सेक्शन में दाएं ओर नजर आ रहे स्टिकर आइकन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको तीन GIF, स्टिक और अवतार के तीन ऑप्शन नजर आएंगे। आपको स्टिकर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • स्टिकर ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको दाईं ओर सर्च बार नजर आएगा, उस पर क्लिक करना है।
  • सर्च बार में क्लिक करने के बाद आपको गणेश चतुर्थी टाइप करना है और आपको उससे संबंधित स्टिकर नजर आएंगे। आप अपनी पसंद के स्टिकर का चयन करके सेंड कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आपको नीचे बाईं ओर प्लस आइकन पर क्लिक करके आप बहुत सारे ऑप्शन पाएंगे। और सबसे नीचे डिस्कवर स्टिकर ऐप्स पर क्लिक करके एप्पल ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां पर आप Ganesh Chaturthi वॉट्सऐप स्टिकर सर्च कर सकते हैं। जिसके बाद आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें से आप अपनी पसंद के अनुसार पैक डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इन पैक को डाउनलोड करने के बाद वॉट्सऐप में जोड़ सकते हैं। फिर आपको यह वॉट्सऐप कलेक्शन में नजर आएंगे और आप लोगों को साथ इन्हें साझा कर सकते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  2. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  3. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  4. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  6. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  7. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  8. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
  9. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
  10. इस देश में प्रति दिन हो रही 64 करोड़ डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस.... 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.