Hanooman AI हुआ लॉन्च, 12 भाषाओं का करेगा सपोर्ट, जानें कैसे करता है काम

Hanooman AI को 3AI होल्डिंग और सीता महालक्ष्मी हेल्थकेयर (SML) ने लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2024 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Hanooman AI को 3AI होल्डिंग और सीता महालक्ष्मी हेल्थकेयर ने लॉन्च किया।
  • Hanooman AI ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लॉन्च की जानकारी दी है।
  • Hanooman AI 12 भारतीय भाषाओं और कुल 98 ग्लोबल भाषाओं का सपोर्ट करेगा।

Hanooman AI

Photo Credit: Hanooman/X

Hanooman AI को 3AI होल्डिंग और सीता महालक्ष्मी हेल्थकेयर (SML) ने लॉन्च कर दिया है। भारतीय लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) को 21 फरवरी को पेश किया गया था जब AI को कथित तौर पर मुंबई में एक इवेंट में शोकेस किया गया था। एआई मॉडल को भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह 12 भारतीय भाषाओं और कुल 98 ग्लोबल भाषाओं का सपोर्ट करता है और टेक्स्ट का ट्रांसलेट भी कर सकता है। Hanooman AI प्लेटफॉर्म वर्तमान में सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी भविष्य में पेड सब्सक्रिप्शन के साथ एक प्रीमियम वर्जन जारी करने का प्लान बना रही है।

AI प्लेटफॉर्म हनुमान के ऑफिशियल हैंडल ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लॉन्च की घोषणा की है। जहां कहा गया है कि “Say hello to Hanooman, भारत का पहला अपना जेनरेटिव AI, जो भाषा की दिक्कतों को खत्म कर रहा है! अपनी पसंदीदा भाषा में बिना रुकावट कम्युनिकेशन का अनुभव कीजिए! चाहे वह हिंदी, तमिल, बंगाली या कोई अन्य भाषा हो, हनुमान ने सभी को कवर कर लिया है!” खासतौर पर, कंपनी ने अपने चैटबॉट को वेब क्लाइंट के साथ-साथ एंड्रॉइड ऐप दोनों के जरिए उपलब्ध कराया है।


Hanooman AI के फीचर्स


डेवलपर्स के अनुसार, चैटबॉट को हेल्थ सर्विस, शासन, फाइनेंशियल सर्विस और एजुकेशन समेत कई अहम सेक्टर में फंक्शनल होने के लिए डिजाइन किया गया है। 12 भारतीय भाषाओं और कुल 98 ग्लोबल भाषाओं के सपोर्ट के साथ हनुमान एआई यूजर्स को उनकी अपनी भाषा में जवाब दे सकता है। एआई अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, इटालियन, जर्मन, जापानी, रूसी और चीनी समेत कई अन्य ग्लोबल भाषाओं का सपोर्ट करता है।

चैटबॉट वही सभी काम करता है जो OpenAI का ChatGPT या Google का Gemini कर सकता है। यह सलावों का जवाब दे सकता है, टेक्स्ट तैयार कर सकता है, रेसिपी शेयर कर सकता है और बातचीत कर सकता है। कंपनी ने ट्रेनिंग डाटा के साइज या एआई मॉडल में इस्तेमाल किए जाने वाले स्टैंडर्ड के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, कंपनी ने बताया कि "हनुमान एक इंटीग्रेशन मैट्रिक्स के साथ स्पेशल LLM को इंटीग्रेट करता है, जिससे क्लियर, एडेप्टिव इंसाइट और एक्शनेबल इंटेलीजेंट में बिना रुकावट डाटा ट्रांसफॉर्मेशन की सुविधा मिलती है।"

गैजेट्स 360 पर हमने चैटबॉट को टेस्ट किया और पाया कि यह बेसिक टेक्स्ट-बेस्ड जेनरेटिव एआई टास्क में अच्छा काम करता है। खासतौर पर यह मल्टीमॉडल नहीं है और इसमें इंटरनेट तक एक्सेस नहीं है। इसका मतलब यह है कि यह फोटो को इनपुट के तौर पर नहीं ले सकता है या उन्हें जनरेट नहीं कर सकता है और इसमें रियल टाइम की जानकारी नहीं है।
Advertisement

यूजर्स इससे अलग-अलग लैंग्वेज में बात कर सकते हैं। इसे अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली में इस्तेमाल किया गया। अंग्रेजी और हिंदी में इसके रिस्पॉन्स बड़े थे, लेकिन कभी-कभी इसे बंगाली में कठिनाई हुई। हमने कुछ ऐसे उदाहरण देखे जहां रिस्पॉन्स साफ नहीं था या यह समझ में नहीं आया कि उससे क्या कहा गया था। हालांकि, सभी जेनरेटिव एआई की तरह यह जितना ज्यादा सीखेगा, इसमें उतना सुधार होने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hanooman, Hanooman AI, Hanooman AI Features

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. Laptop-PC में स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग के 8 प्रो तरीके, ज्यादातर लोग नहीं जानते!
  3. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  2. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  3. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  4. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  7. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  8. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
  9. Forza Horizon 6 का इंतजार कर रहे थे? रिलीज से पहले ही लीक हो गया गेम
  10. Amazon Great Summer Sale: 20K में आने वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.