दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू

Haier Spartan AI Tower AC भारत में लॉन्च, AI कूलिंग और जियोफेंसिंग फीचर्स के साथ।

विज्ञापन
अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026 19:01 IST
ख़ास बातें
  • AI Climate Control 2.0 से ऑटोमेटिक कूलिंग एडजस्ट होती है
  • जियोफेंसिंग से घर पहुंचने से पहले ही AC चालू हो जाता है
  • 10 सेकंड में तेज कूलिंग और सेल्फ-क्लीनिंग फीचर्स मिलते हैं

Photo Credit: Haier

Haier ने भारत में अपना नया एयर कंडीशनर Spartan AI Tower AC लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह एक टावर डिजाइन वाला AC है, जिसमें AI-बेस्ड कूलिंग सिस्टम और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें AI-AtmoX टेक्नोलॉजी, ऑटोमेटेड क्लाइमेट कंट्रोल और प्री-कूलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे मॉडर्न होम्स के लिए डिजाइन करते हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Haier Spartan AI Tower AC की शुरुआती कीमत 99,000 रुपये रखी गई है। यह Pearl White Luxury Gold कलर में एक ही मॉडल (HTA24S-GAI3NB-I) में उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक, इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत 20% तक इंस्टेंट कैशबैक और EMI ऑप्शन 1,994 रुपये से शुरू होंगे।

Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इस AC में AI Climate Control 2.0 दिया गया है, जो यूजर के इस्तेमाल, कमरे के तापमान और बाहरी मौसम के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह ओवरकूलिंग को रोकने और एनर्जी खपत को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा Dynamic Environmental Adaptation फीचर रियल-टाइम में कंडीशन्स के हिसाब से परफॉर्मेंस बदलता है।

इसमें AI Pre-Cooling (AI-AtmoX) फीचर भी दिया गया है, जो 1 किलोमीटर तक की जियोफेंसिंग के जरिए यूजर की लोकेशन पहचानकर घर पहुंचने से पहले ही कूलिंग शुरू कर देता है। इससे बिना मैन्युअल सेटिंग के कमरे को पहले से ठंडा किया जा सकता है।

कंपनी के मुताबिक, इसमें AI IDU Frost Self Clean और AI ODU Cyclone Clean जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इंडोर और आउटडोर यूनिट को अपने आप साफ रखने में मदद करते हैं। इससे धूल और गंदगी हटती है और कूलिंग एफिशिएंसी बेहतर बनी रहती है।

Advertisement

इस AC में Supersonic Cooling फीचर भी मिलता है, जो कंपनी के अनुसार 10 सेकंड में कूलिंग शुरू कर सकता है और पारंपरिक AC के मुकाबले ज्यादा तेज कूलिंग देता है। साथ ही इसका टावर डिजाइन इसे घर के इंटीरियर में फिट होने के लिए अलग लुक देता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  2. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  3. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  4. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  5. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  6. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  8. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  9. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  10. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.