भारत में 13 लाख से ज्यादा EV रजिस्टर्ड, सरकार ला रही Super App जो देगी चार्जिंग स्टेशंस की सभी जानकारी: रिपोर्ट

ऐसी ही एक और पहल में Niti Aayog ने E-AMRIT मोबाईल एप लॉन्च की थी। इस एप्लीकेशन को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुडी जानकारी साझा करने के लिए बनाया गया था।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 4 अगस्त 2022 17:54 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय पैसेंजर व्हीकल निर्माताओं ने जुलाई में देखी डबल डिजिट में बढ़त है।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशंस को सेट करने की योजना की घोषणा की है।
  • Niti Aayog ने E-AMRIT मोबाईल एप लॉन्च की थी।

Photo Credit: Pixabay/Bixusas

भारतीय सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल यूजर्स के लिए जल्दी ही मोबाईल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह Super App यूजर्स को यह सुचना देगी कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स चार्जिंग स्टेशंस कहां है और रियल-टाइम में उनकी उपलब्धता की जानकारी देगी। सरकार इस ऐप को बनाने के लिए राज्य द्वारा संचालित Convergence Energy Services Limited (CESL) के साथ काम कर रही है। यह एप चार्जिंग स्टेशंस के टैरिफ के बारे में जानकारी देगी और यूजर्स को पास में मौजूद स्टेशंस पर रिजर्वेशन करने और उसमें बदलाव करने कि सुविधा देगी। CESL 16 हाइवे और एक्सप्रेसवे पर 810 इलेक्ट्रिक व्हीकल भी लगाएगी।  

CESL ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बीते बुधवार इस सूचना को आधिकारिक किया था। पोस्ट के अनुसार, आने वाली यह एप EV चार्जिंग स्टेशंस, चार्जर टाइप और चार्जिंग टैरिफ से संबंधत जानकारी उपलब्ध करवाएगी। यह यूजर्स को पास के स्टेशंस को बुक करने और बुकिंग से सम्बंधित बदलाव करने की सुविधा देगा। ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसको Super App का नाम दिया जाएगा और यह आने वाले 4 से 6 हफ्तो में रिलीज की जा सकती है। 

ऐसी ही एक और पहल में Niti Aayog ने E-AMRIT मोबाईल एप लॉन्च की थी। इस एप्लीकेशन को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुडी जानकारी साझा करने के लिए बनाया गया था। यह ऐप यूजर्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के फायदे, इससे जुडी बचत और भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट और इंडस्ट्री में होने वाली सारी जानकारी साझा करती है। यह गूगल प्ले स्टोर पर एंड्राइड डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है।   

भारतीय पैसेंजर व्हीकल निर्माताओं ने जुलाई में देखी डबल डिजिट में बढ़त: डिटेल्स 
भारत में अब EV की तरह शिफ्ट होने की शुरुआत हो चुकी है। सरकार सब्सिडी और अन्य तरीकों के जरिये क्लीन मोबिलिटी विकल्पों की खोज कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में राज्य सभा को यह लिखित रिप्लाई किया था की भारत में 13 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रजिस्टर हैं। 
Advertisement

CESL ने हाल ही में 810 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशंस को सेट करने की योजना की घोषणा की है। यह प्लान 16 हाइवे और एक्सप्रेसवे यानी 10,275 किलोमीटर एरिया को कवर करेगा। इसमें मुंबई-पुणे हाइवे, अहमदाबाद-वड़ोदरा हाइवे, दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, हैदराबाद ORR एक्सप्रेसवे और आगरा-नागपुर हाइवे सम्मिलित हैं। यहां चार्जिंग स्टेशंस अगले 6 से 8 महीनों में आने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. यूजर्स का पर्सनल डेटा खतरे में, करोड़ों डिवाइस हैक होने डर! तुरंत करें ये काम
  3. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. यूजर्स का पर्सनल डेटा खतरे में, करोड़ों डिवाइस हैक होने डर! तुरंत करें ये काम
  2. LPG सिलेंडर के लिए न दें फालतू पैसा, ऑनलाइन खरीदें ये 5 इंडक्शन, नहीं रहेगा गैस खत्म होने का डर
  3. मार्क जुकरबर्ग ने खरीदा Moltbook, ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जहां AI बॉट्स करते हैं बात, इंसान नहीं कर सकते पोस्ट
  4. कैमरा और परफॉर्मेंस में OnePlus 16 कर देगा सभी पिछले डिवाइसेज को पीछे, जानें ऐसा क्या होने वाला है खास
  5. 31 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा
  6. Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
  7. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
  8. क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी
  9. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.