Google का Connected Cameras फीचर अब WhatsApp जैसे लगभग एक दर्जन से ज्यादा ऐप्स पर काम करेगा।
Google का Connected Cameras फीचर अब WhatsApp जैसे लगभग एक दर्जन से ज्यादा ऐप्स पर काम करेगा।
Google ने Connected Cameras फीचर को पिछले साल लॉन्च किया था। यह फीचर कुछ चुनिंदा ऐप के लिए लॉन्च किया गया था। लेकिन अब Google ने इस फीचर को कई और ऐप्स के लिए उपलब्ध करवा दिया है। और इसमें WhatsApp को भी शामिल किया गया है। इसी के साथ Meet और Zoom कॉल्स के लिए भी यह उपलब्ध हो गया है।
Google का Connected Cameras फीचर अब WhatsApp जैसे लगभग एक दर्जन ऐप्स पर काम करेगा। Android Authority की रिपोर्ट (via)के अनुसार, गूगल ने Pixel Camera Services को अपडेट कर दिया है। Connected Cameras सपोर्ट अब एक दर्जन से भी ज्यादा ऐप्स पर काम करेगा। यानी पहले यह फीचर 5 ऐप के लिए काम करता था, लेकिन अब यह फीचर 16 ऐप के लिए काम करेगा। Connected Cameras आमतौर पर सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए बहुत उपयोगी होता है। अब इसमें WhatsApp, Google Meet, Zoom और Teams का सपोर्ट भी शामिल हो गया है। यानी रोजमर्रा की वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग अब पहले से ज्यादा सहूलियत भरी होगी।
Connected Camera एक कमाल का फीचर कहा जा सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर वीडियो कॉलिंग या रिकॉर्डिंग, या लाइव स्ट्रीमिंग के समय किसी दूसरे डिवाइस के कैमरा को भी इस्तेमाल कर सकता है। यह दूसरा डिवाइस चाहे आपको दूसरा Pixel फोन हो, या फिर कोई अन्य कैमरा जैसे GoPro हो। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि एक ही वीडियो को शूट या रिकॉर्ड करते समय आप दो एंगल से शूटिंग कर सकते हैं जैसा कि आजकल पॉडकास्ट में होता है। या फिल्म मेकिंग में भी यह उपयोगी हो सकता है।
इस तरह से आप दो कैमरा को अपने प्राइमरी फोन पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी