अब आपका स्‍मार्टफोन बताएगा भूकंप आ रहा है… Google ने लॉन्‍च की सर्विस, जानें

Android Earthquake Alerts : सिस्‍टम की मदद से भूकंप आने पर लोगों को उनके स्‍मार्टफोन पर अलर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 सितंबर 2023 18:36 IST
ख़ास बातें
  • गूगल की नई सर्विस भारत में लॉन्‍च
  • लोगों को मिलेगा भूकंप का अलर्ट
  • एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन यूजर्स को होगा फायदा

गूगल ने बताया है कि अगले कुछ सप्‍ताह में यह सर्विस भारत में शुरू कर दी जाएगी।

Photo Credit: google

Earthquake alert on smartphone : टेक दिग्‍गज Google ने बुधवार को भारत के लिए एक नई सर्विस का ऐलान किया। एक ब्‍लॉग में उसने बताया कि वह भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भूकंप अलर्ट सिस्टम (Android Earthquake Alerts System) को शुरू कर रही है। नेशनल डिजास्‍टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के परामर्श से इस सिस्‍टम को पेश किया जा रहा है। सिस्‍टम की मदद से भूकंप आने पर लोगों को उनके स्‍मार्टफोन पर अलर्ट मिलेगा।    
 

कब से शुरू होगी सर्विस 

गूगल ने बताया है कि अगले कुछ सप्‍ताह में यह सर्विस भारत में शुरू कर दी जाएगी। लेकिन सिर्फ उन्‍हीं स्‍मार्टफोन्‍स में भूकंप का अलर्ट आएगा, जो एंड्रॉयड 5 या उसके बाद वाले एंड्रॉयड वर्जनों पर चलते हैं। 
 

इस तकनीक का इस्‍तेमाल 

भूकंप का पता लगाने के लिए गूगल का सर्विस एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद ‘एक्सेलेरोमीटर' की मदद लेती है, जो मिनी सीस्मोमीटर (भूकंपमापी) के रूप में काम कर सकता है।
 

ऐसे काम करती है तकनीक 

ब्‍लॉग में बताया गया है कि जब किसी फोन को प्लग-इन और चार्ज किया जाता है, तो यह भूकंप के झटकों की शुरुआत का पता लगा सकता है। अगर कई फोन एक ही समय में भूकंप जैसे झटकों का पता लगाते हैं, तो गूगल  सर्वर इस इन्‍फर्मेशन का इस्‍तेमाल यह अनुमान लगाने के लिए कर सकता है कि भूकंप आ सकता है। इसके बाद भूकंप के केंद्र और तीव्रता का अनुमान लगाकर उस इलाके के एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन्‍स में अलर्ट भेजा सकता है। 

गूगल का कहना है कि इंटरनेट के सिग्नल प्रकाश की गति से ट्रैवल करते हैं। ऐसे में अक्सर गंभीर झटके आने से कई सेकंड पहले भूकंप का अलर्ट फोन पर पहुंच जाता है। गूगल ने यह भी बताया कि गूगल सर्च और मैप्‍स में बाढ़ और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जानकारी देने के लिए एनडीएमए के साथ मिलकर काम कर रही है। 
Advertisement

खास यह है कि गूगल का भूकंप अलर्ट सिस्टम कई देशों में पहले ही आ चुका है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.